Pawan Kalyan Health Update: मीटिंग के दौरान अचानक बिगड़ी पवन कल्याण की तबीयत, हुई सर्जरी, PM मोदी ने किया फोन

Pawan Kalyan Health Update: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना के अध्यक्ष पवन कल्याण की मीटिंग के दौरान अचानक से तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सफलतापूर्वक सर्जरी हुई है। उनके राजनीतिक सचिव पी. हरिप्रसाद ने उनके ऑप्रेशन की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया की जानकारी दी कि प्रशासनिक मामलों पर चर्चा के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई।

फिलहाल अभी वो ठीक हैं लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि पवन कल्याण की बीमारी क्या है? इसी बीच पीएम मोदी ने उन्हें फोन करके उनका हाल-चाल जाना है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि 'आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू से बात की और उनका हालचाल पूछा। वे बेहद साहसी हैं, और मुझे पूरा विश्वास है कि वे बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'

Pawan Kalyan Health Update

खबरों के मुताबिक, पवन कल्याण की सर्जरी सफल रही। अभिनेता-राजनेता का इलाज कर रहे मेडिकल विशेषज्ञों ने उन्हें अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियां फिर से शुरू करने से पहले एक से दस दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। आधिकारिक बयान में यह भी बताया गया है कि पूरी तरह ठीक होने में ज़्यादा समय लग सकता है और इसके लिए लंबे समय तक सावधानियां बरतना ज़रूरी होगा।

पत्नी अन्ना कोनिडेला ने दिया पवन कल्याण का हेल्थ अपडेट

इस बीच, पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने इंस्टाग्राम पर लोगों को आश्वस्त किया कि 'उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पवन कल्याण पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी। निजी डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए, जिसके बाद उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां मेडिकल टीम बहुत सारे टेस्ट के बाद इस नतीजे पर पहुंची कि सर्जरी जरूरी है। प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मशहूर राजनेता, अभिनेता, और मार्शल आर्टिस्ट हैं पवन कल्याण

मालूम हो कि पवन कल्याण , जिनका पूरा नाम कोनिडेला पवन कल्याण हैं, एक मशहूर राजनेता, अभिनेता, और मार्शल आर्टिस्ट हैं। जो जून 2024 से आंध्र प्रदेश के 11वें उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे पिठापुरम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक के तौर पर, आंध्र प्रदेश सरकार में पंचायत राज, ग्रामीण विकास और ग्रामीण जल आपूर्ति; तथा पर्यावरण, वन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री भी हैं। वे जनसेना पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष हैं।

फोर्ब्स इंडिया की 'सेलिब्रिटी 100' सूची में शामिल हो चुके हैं पवन कल्याण

एक अभिनेता के तौर पर, कल्याण तेलुगु सिनेमा में अपनी विशिष्ट शैली और हाव-भाव के लिए जाने जाते हैं। 2012 से, वह कई बार फोर्ब्स इंडिया की 'सेलिब्रिटी 100' सूची में शामिल हो चुके हैं।उन्हें एक फिल्मफेयर पुरस्कार और एक SIIMA पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

फैंस पवन कल्याण को "पावर स्टार" कहते हैं

पवन कल्याण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में तेलुगु फिल्म "अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी" से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान 1998 में आई फिल्म "थोली प्रेमा" से मिली, जो बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद "खुशी", "जॉनी", "गब्बर सिंह" और "अट्टारिंटिकी दारेदी" जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। उनकी फिल्मों में एक खास तरह की स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और एक्शन देखने को मिलता है, जो उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग बनाता है। फैंस उन्हें "पावर स्टार" के नाम से भी जानते हैं।

पवन कल्याण ने JSP, TDP और BJP के बीच गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाई

कल्याण ने जनसेना पार्टी की स्थापना की और 2014 के चुनावों में सक्रिय रूप से प्रचार किया।2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अपनी राजनीतिक पकड़ को लगातार मजबूत किया। 2024 के आम और राज्य विधानसभा चुनावों में, कल्याण ने JSP, TDP और BJP के बीच गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस गठबंधन ने ज़बरदस्त जीत हासिल करते हुए सत्ता पर कब्ज़ा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+