Pawan Hans Helicopter Accident: अंडमान में पवन हंस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 7 लोग
Pawan Hans Helicopter Accident: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर के पास आज सुबह लगभग 9:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरने वाला पवन हंस का एक हेलीकॉप्टर 'शॉर्ट लैंडिंग' (निर्धारित स्थान से पहले उतरने) का शिकार हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पवन हंस के प्रवक्ता के अनुसार, हेलीकॉप्टर में दो चालक दल के सदस्य और पाँच यात्री सवार थे। घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाकर सभी सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। फिलहाल, तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है कि आखिर सुरक्षित लैंडिंग में क्या बाधा आई।













Click it and Unblock the Notifications