पटियाला बेब्स फेम अशनूर कौर का आया CBSE 12वीं का रिजल्ट, स्कोर जानकर रह जाएंगे दंग

सीबीएसई ने आज 12वीं का रिजल्ट घोषित तक दिया। 12वीं में टीवी के पॉपुलर शो ‘पटियाला बेब्स' की एक्टर अशनूर कौर ने शानदार नम्बर्स प्राप्त किए हैं। अशनूर कौर ने सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा में 94% अंक हासिल किए हैं।

मुंबई, जुलाई 30: सीबीएसई ने आज 12वीं का रिजल्ट घोषित तक दिया। 12वीं में टीवी के पॉपुलर शो 'पटियाला बेब्स' की एक्टर अशनूर कौर ने शानदार नम्बर्स प्राप्त किए हैं। अशनूर कौर ने सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा में 94% अंक हासिल किए हैं। एक्टर अशनूर कौर झांसी की रानी, ये रिश्ता क्या कहलाता है और पटियाला बेब्स जैसे धारावाहिकों और संजू और मनमर्जियां जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।

'पढ़ाई के चलते मैंने कोई नया प्रॉजेक्ट भी साइन नहीं किया था'

'पढ़ाई के चलते मैंने कोई नया प्रॉजेक्ट भी साइन नहीं किया था'

एक इंटरव्यू में, अशनूर कौर ने कहा कि वह शानदार रिजल्ट के बाद 'बहुत अच्छा' महसूस कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया, और खुलासा किया कि उन्होंने एक घर बुक किया था। उन्होंने कहा कि, बहुत अच्छा लग रहा है। 10वीं क्लास में मैंने 93 पर्सेंट हासिल किए थे और इसलिए मैंने सोचा था कि 12वीं में उससे ज्यादा मार्क्स आने चाहिए। इसीलिए मैंने कोई नया प्रॉजेक्ट भी साइन नहीं किया था क्योंकि मैं अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी। फाइनली मुझे इसका फल मिल गया।

अशनूर में हाल ही में मुंबई ने अपना नया घर खरीदा है

अशनूर में हाल ही में मुंबई ने अपना नया घर खरीदा है

12वीं के बाद वे क्या कोर्स करने वाली हैं इस पर अशनूर कौर ने कहा कि, मैं बीएमएम करना चाहती हूं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती हूं। अपने मास्टर्स के लिए, मैं विदेश जा सकती हूं। अभिनय के अलावा, मैं फिल्म निर्माण और निर्देशन भी सीखना चाहती हूं। अशनूर कौर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने सपनों का घर 'बुक' कर लिया है। बता दें कि अशनूर में हाल ही में मुंबई ने अपना नया घर खरीदा है।

बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद आभार व्यक्त किया था अशनूर ने

बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद आभार व्यक्त किया था अशनूर ने

अशनूर कौर ने कहा कि, मैंने एक नया घर बुक किया है और यह मेरा सपनों का घर है। यह निर्माणाधीन है। यह अच्छा महसूस करता है क्योंकि यह दर्शाता है कि आप बड़े हो रहे हैं, अपने आप काम कर रहे हैं। कड़ी आखिरकार मेहनत रंग लाती है। घर अगले साल के फर्स्ट हाफ में बनकर तैयार हो जाएगा। मैं नए घर में शिफ्ट हुई हूं पर उसे अभी खरीदा नहीं है। इससे पहले, अशनूर ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद आभार व्यक्त किया था।

अशनूर कौर हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थीं

अशनूर कौर हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थीं

अशनूर कौर ने कहा था, 'अब एग्जाम कैंसल हो गए हैं और बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैंने अभी अपने सारे दोस्तों से बात की जो सीबीएसई बोर्ड में पढ़ रहे हैं। हमने फोन पर ही इस खुशखबरी का जश्न मनाया। एग्जाम के डर से ज्यादा यह बात परेशान कर रही थी कि ये कब होंगे।'

अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो अशनूर कौर इस साल तीन म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई हैं। इसके अलावा वे हाल ही एक वेब सीरीज में भी नजर आईं थीं। अशनूर कौर औ वेब सीरीज 'परी हूं मैं' 18 अप्रैल से नए डिजिटल प्लेटफॉर्म WOW पर रिलीज हो गई। इस वेब सीरीज के जरिए अशनूर अपना डिजिटल डेब्यू किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+