पठानकोट: शहीद निरंजन का अंतिम संस्कार आज, बहन बोली अर्जुन था मेरा भाई
बैंगलुरू। पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन का आज केरल में दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार होगा। उनका पार्थिव शरीर बैंगलुरू ले आया गया है। अंतिम दर्शन के बाद शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन के पार्थिव शरीर कोकेरल के पालाक्कड़ ले जाया जाएगा। यहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। कर्न के माता-पिता केरल में रहते है।
गौरतलब है कि कर्नल निरंजन के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक दो साल का बच्चा है। मुख्यमंत्री ओमन चांडी भी शहीद कर्नल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
निरंजन की बहन ने मीडिया से कहा कि मेरा भाई अर्जुन था और वो भारत मां की सेवा के लिए वो शहीद हो गया। उस पर हमें गर्व है। बहन की आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं लेकिन फिर भी इस अश्रु धारा में अपने भाई के लिए फक्र है।
भारत मां के इस सच्चे सपूत को हमारा वनइंडिया परिवार भी भावभीनी श्रद्धांजलि देता है। सच में निरंजन आपकी इस शहादत को कोई भूल नहीं पायेगा।













Click it and Unblock the Notifications