पठानकोट आतंकी हमला: जंगली सुअरों को आतंकवादी समझकर आधे घंटे तक हुई थी फायरिंग
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमलों की छानबीन में कई बातें सामने आ रही हैं। इसी क्रम में एक खुलासा हुआ है कि सूअर को आतंकवादी समझकर सेना ने आधे घंटे तक फायरिंग की थी। जी हां हमले के दो दिन बाद यानी कि 4 जनवरी को एयरबेस के अंदर से अचानक फायरिंग की आवाज आने लगी।

दरअसल हुआ यह कि ऐसा थर्मल इमेजिंग डिवाइस में दो आकृतियों के नजर आने के बाद हुआ था, सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस इनपुट के बाद करीब आधे घंटे तक सुरक्षाबलों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों आकृति आतंकियों की नहीं, बल्कि जंगली सूअरों की थी।












Click it and Unblock the Notifications