पठानकोट में बोले सनी देओल- मुझसे ज्यादा धुनाई कोई नहीं कर सकता, कांग्रेस को लगी मिर्ची
नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने पंजाब के गुरदासपुर से सासंद सनी देओल अपने एक बयान के कारण सुर्खियों में हैं, पठानकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सनी देओल ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि राज्य सरकार के कर्मचारी लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने गलत व्यक्ति को चुन लिया है।
'सब जानते हैं, मुझसे ज्यादा धुनाई कोई नहीं कर सकता'
मैं इन चीजों में दखल नहीं देता हूं, मैं कोई विवादित बयान देने में भी विश्वास नहीं रखता हूं लेकिन सब जानते हैं कि जब किसी को मारने की बात आती है तो मुझसे बेहतर इंसान कोई नहीं है।

सनी देओल के पास राजनीति की कोई जानकारी नहीं है: कांग्रेस
सनी के इस बयान पर कांग्रेस को मिर्ची लग गई है, भोआ विधानसभा से कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि एक एक्टर को नेता बनाना उनकी पार्टी की गलती है, सनी देओल के पास राजनीति की कोई जानकारी ही नहीं है, गलती बीजेपी की है, मैं नहीं जानता कि किस मजबूरी में सनी राजनीति में आए हैं, वह आज भी ऐसे ही नाच रहे हैं जैसे पहले फिल्मों में नाचते थे।

सनी ने जारी किया था Video संदेश
आपको बता दें कि सनी देओल शनिवार से राज्य के तीन दिन के दौरे पर हैं, हाल ही में जब उनके विरोधियों ने गुरदासपुर में 'लापता सनी देओल' के पोस्टर लगाए थे , तब भी उन्होंने अपने विरोधियों को बहुत ही शालीनता के साथ जवाब दिया था, उन्होंने फेसबुक पर Video संदेश जारी करके कहा था कि मुझे पता चला है कि मेरे विरोधी मेरे बारे में बकवास बातें कर रहे हैं।

'ये आपका या मेरा काम नहीं है'
मैं उनसे सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि ये आपका या मेरा काम नहीं है। यह जनता का काम है और हम सब उन्हीं के लिए काम करते हैं। उन्हें खुश होना चाहिए। मैं उनसे सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि उन्हें जनता के लिए काम करना चाहिए और मैं आपसे संपर्क करूंगा। हम सब यहां जनता के लिए ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications