मानवता के दुश्मन भारत की तरक्की नहीं देख सकते: मोदी
मैसूरु। पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि मानवता के दुश्मनों ने पठानकोट पर हमला किया है और यह वो लोग हैं जो देश की तरक्की नहीं देख सकते हैं।
लेकिन इन दहशतगर्तों को शायद मालूम नहीं कि भारत का सुरक्षाबल इन्हें नाकाम करने में माहिर है। मोदी ने सुरक्षाबलों और सेना की तारीफ करते हुए कहा कि मैं अपने जवानों और सुरक्षा बलों पर गौरवान्वित हूं। देश अपने प्रिय औऱ बहादुर जवानों को सलाम करता है।
गौरतलब है कि पठानकोट एयरबस पर 2 तारीख तो तड़के सुबह 3.30 बजे आतंकवादी हमला हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि यह आतंकवादी पाकिस्तान से आये थे और इस हमले में कंधार से आजाद हुए जैश के आतंकी मौलाना मसूद का हाथ है। इस हमले में वायुसेना केतीन जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए हैं। इस हमले में शामिल पांचों आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है और अब सर्च अभियान बंद हो गया है।



Click it and Unblock the Notifications
