पठानकोट हमला: भारत ने पाकिस्तान को सौंपे सबूत, अब एक्शन का इंतजार
नई दिल्ली। नये साल पर पठानकोट एयरबेस को खून से लाल करने की कोशिश करने वाले आतंकियों के सारे सबूत भारत सरकार ने पाकिस्तान को सौंपे हैं अब भारत सरकार पाकिस्तान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है। अगर पाकिस्तान इस पर एक्शन लेता है तभी वो बातचीत के मसले को आगे बढ़ायेगा जो कि दोनों के बीच में विदेश सचिवों के जरिये 14-15 जनवरी को होने वाली है।
इससे पहले पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन युनाइटेड जेहाद कौंसिल (यूजेसी) ने पठानकोट में वायुसैनिक अड्डे पर हुए हमले की जिम्मेदारी ले ली है। आपको बता दें यह वो संगठन हैं जिसमें कश्मीर के कई आतंकवादी समूह भी शामिल हैं।
युनाइटेड जेहाद कौंसिल (यूजेसी) ने किया हमला?
संगठन ने कश्मीर मीडिया नेटवर्क न्यूज एजेंसी को मेल भेजकर इस हमले की पुष्टि की है और उसने अपने मेल में लिखा है कि भारत, पाकिस्तानफोबिया से ग्रस्त है। वह कश्मीर के स्वतंत्रता सेनानियों के हर हमले को पाकिस्तान पर थोप देता है।
The operations are still going on, we eliminated the 5th terrorist: NSG Official #PathankotAttack pic.twitter.com/DZ8jHticsu
— ANI (@ANI_news) January 4, 2016 












Click it and Unblock the Notifications