Toilet की वॉल पर लगाया KBC का विज्ञापन 'कब तक रोकोगे', लोगों ने लिए जमकर मजे
नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय शो में से एक 'कौन बनेगा करोड़पति' का प्रसारण 3 सितंबर से सोनी टीवी पर हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी इस शो की धमाकेदार शुरुआत हुई है, शो के होस्ट और हर दिल अजीज अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया है।

कब तक रोकोगे?"..... का अर्थ ही बदल गया
इस बार इस शो की थीम है "कब तक रोकोगे?" और इसी तर्ज पर इस शो का विज्ञापन भी किया जा रहा है, शहरों में इसी थीम के साथ शो के पोस्टर लगाए गए हैं लेकिन लोगों को उस वक्त पेट पकड़कर हंसने का मौका मिल गया, जब इस शो का पोस्टर पब्लिक टॉयलेट की दीवार के ऊपर लगा हुआ देखा गया, जहां इस थीम के मायने ही बदल गए।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है ये तस्वीक
सुलभ शौचालय की दीवार पर लगे केबीसी के पोस्टर की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लोगों ने इस पर काफी फनी कमेंट्स भी किए हैं और इस तस्वीर को शेयर भी किया है।
लोगों ने लिए जमकर मजे
बहुत ज्यादा शेयर होने के चलते हालांकि यह साफ नहीं है कि इस तस्वीर को किस जगह पर क्लिक किया गया है या ये पोस्टर कहां औऱ किस शहर में लगा है लेकिन फैन्स को केबीसी के बहाने सोशल मीडिया पर मजे लेने का बहाना जरूर मिल गया है।
'कौन बनेगा करोड़पति' भारत का एक रियालिटी/गेम शो है
मालूम हो कि 'कौन बनेगा करोड़पति' भारत का एक रियालिटी/गेम शो है। इसमें कोई व्यक्ति अधिकतम निर्धारित 7 करोड़ रूपये जीत सकता है। इसका पहला प्रसारण सन् 2000 में हुआ था। भारत के फिल्मोद्योग के महानायक अमिताभ बच्चन इसके सूत्रधार (होस्ट) हैं। अमिताभ बच्चन का दूरदर्शन पर पदार्पण इसी को लेकर हुआ। यह अत्यन्त लोकप्रिय कार्यक्रम है। सुशील कुमार मोतिहारी बिहार के निवासी ने अब तक सबसे ज्यादा रकम यानी 5 करोड़ जीते हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications