IndiGo फ्लाइट में यात्री ने खोला इमरजेंसी गेट का कवर, प्लेन में मचा हड़कंप
IndiGo Flight News: फ्लाइट में आजकल यात्रियों की बदतमीजी की हरकतें बढ़ती जा रही है। हाल ही में दिल्ली आ रहे एक एयर इंडिया की फ्लाइट के अंदर नेपाली यात्री ने क्रू मेबर्स के साथ हाथापाई करते हुए वॉशरूम का गेट तोड़ दिया था। वहीं अब इंडिगो फ्लाइट में एक शख्स ने प्लेन के इमरजेंसी गेट का कवर खोला दिया।
हैदराबाद से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट के अंदर एक पैसेंजर ने प्लेन के इमरजेंसी गेट का कवर खोल दिया, जिसके बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना 8 जुलाई की है।

हैदराबाद से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट
जहां हैदराबाद से दिल्ली आ रही इंडिगो की उड़ान में सवार 40 वर्षीय हवाई यात्री फुरोकोन हुसैन ने कथित तौर पर उड़ान भरने के दौरान विमान के आपातकालीन निकास द्वार (emergency exit door) का कवर खोल दिया।
घटना फ्लाइट 6E 5605 पर हुई और व्यक्ति को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया। जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सूत्रों के मुताबिक यात्री के इस व्यवहार से अन्य यात्रियों, चालक दल और पायलट-इन-कमांड में घबराहट फैल गई।
यात्री को उठाकर दूसरी सीट पर भेजा
बताया जा रही है कि यात्री सीट 18ए पर था, जो आपातकालीन निकास द्वार के करीब थी। घटना के बाद आपातकालीन निकास के कवर को तुरंत बहाल कर दिया गया और यात्री को विमान में दूसरी सीट पर भेज दिया।
गेट खुलने से हो सकता है बड़ा हादसा
बता दें कि आपातकालीन निकास द्वार के हैंडल पर एक कवर होता है, जो इसे केबिन के दबाव या किसी अन्य आकस्मिक कारण से खुलने से बचाता है। जानकारों की माने तो अगर कवर हटा दिया जाता है, तो हैंडल खुला रहता है और यह किसी भी कारण से हवा में खुल सकता है, जो कि विमान के लिए खतरनाक है।












Click it and Unblock the Notifications