नीतीश कुमार के मनाने से भी नहीं मानी परवीन अमानुल्ला

मुख्यमंत्री आवास पर परवीन ने मुख्यमंत्री से करीब डेढ़ घंटे तक बात की परंतु बाहर निकलकर उन्होंने पत्रकारों से स्पष्ट कहा, "मैं अपने फैसले पर अडिग हूं।" इधर, नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री नरेंद्र सिंह कहते हैं कि किसी भी बात को लेकर लोगों को आशावादी होना चाहिए, हताश होना ठीक नहीं है। परवीन को मनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि उनसे वह बात करेंगे।
उल्लेखनीय है कि परवीन ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनसे टेलीफोन पर बात की थी। इस्तीफे के कारणों का खुलासा नहीं करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने कारणों का जिक्र कर दिया है। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा था कि इस सिस्टम में काम करने में उनको परेशानी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications