'यह निर्णय पार्टी लेती है, किसको चुनाव में कहां से...', वरुण गांधी को टिकट न मिलने पर बोलीं मेनका गांधी
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से तीन बार सांसद रहे वरुण गांधी को बीजेपी ने इस बार टिकट नहीं दिया है। इसके बाद उनकी मां और सुल्तानपुर से पार्टी उम्मीदवार मेनका गांधी ने कहा कि किसी को टिकट देने का निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाता है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि वरुण गांधी भविष्य में भी देश के लिए अच्छा काम करते रहेंगे। मेनका गांधी ने कहा कि मुझे क्या कहना चाहिए, यह इस बारे में है कि पार्टी क्या निर्णय लेती है। वरुण एक अच्छे सांसद रहे हैं। वह जीवन में जो भी बनेंगे, देश के लिए अच्छा करेंगे।

पीलीभीत में पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा मतदान
बता दें कि बीजेपी ने वरुण गांधी की जगह यूपी के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया है। 1991 में मेनका गांधी यहां से चुनाव हार गईं, लेकिन उसके बाद वह और वरुण गांधी लगातार सात बार पीलीभीत से चुनाव जीत चुके हैं। पीलीभीत में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav: हेमा, मेनका, थरूर, सिंधिया, चिराग,डिंपल, VVIP सीटों पर कौन आगे, कहां कांटे की टक्कर? सर्वे












Click it and Unblock the Notifications