सांप्रदायिक हिंसा पर पीएम के दो टूक, कहा हिंसा पर बंद करो राजनीति

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को सांप्रदायिक हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियों को इस तरह की हिंसा का इस्तेमाल कर अपनी राजनीति नहीं करना चाहिए। सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता जताते हुए पीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को दंडित किया जाएगा।

राष्ट्रीय एकता परिषद की बैठक के उद्घाटन में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार को सांप्रदायिक हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, फिर चाहे वे कितने ही शक्तिशाली क्यों न हों। चाहे वो पार्टी हो या फिर कोई नेता अगर कोई भी हिंसा में संलिप्त है तो उसे सजा मिलनी ही चाहिए।

manmohan singh

यहां राष्ट्रीय एकता परिषद (एनआईसी) की बैठक के उद्घाटन में प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर इस बैठक का एक विशेष महत्व है। मुजफ्फरनगर में सात सितंबर को हुई सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 48 लोग मारे गए थे।

प्रधानमंत्री ने कहा, "मुजफ्फरनगर हिंसा में जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। पिछले कुछ महीनों के दौरान हमने कश्मीर व असम में भी सांप्रदायिक हिंसा देखी।" उन्होंने कहा, "सरकार को हिंसा से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाने की आवश्यकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+