सिडनी कैफै जैसी किसी भी वारदात से निपटने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार- मनोहर पार्रिकर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में चॉकलेट कैफे में कई लोगों को बंधक बनाए जाने की घटना के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठने लगे हैं। लोग सवाल उठाने लगे हैं कि क्या भारत ऐसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। वहीं देश के रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने लोगों को भरोसा दिलाया की सिडनी जैसी किसी भी वारदात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पार्रिकर ने कहा कि बिना किसी संदेह के पिछले सालों की तुलना में भारत की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हो रहा है। ऐसे में भारत ऑस्ट्रेलिया के सिडनी जैसी किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरी तैयार है। पर्रिकर ने यह बात ऑस्ट्रेलिया की वारदात के बाद मीडिया के सवालों के जवाब देते वक्त कही।
रक्षा मंत्री ने कहा कि जब कभी ऐसी परिस्थितियां आती है तो यह उसपर निर्भर करता है कि उससे कैसे निपटा जाए, लेकिन भारत किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए निसंदेह पूरी तरह से सक्षम और तैयार है। गौरतलब है कि सिडनी के कैफे में आतंकवादी घटना में आतंकी समेत एक नागरिक की मौत हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications