संसदीय स्थायी समिति ने FB और गूगल को दिया नए आईटी नियमों के पालन करने का निर्देश
नई दिल्ली। फेसबुक इंडिया और गूगल के अधिकारियों ने सोशल मीडिया मंचों के दुरुपयोग के मुद्दे पर मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा। इसके बाद संसदीय स्थायी समिति ने फेसबुक और गूगल को नए आईटी नियमों का पालन करने और देश के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि फेसबुक और गूगल के अधिकारियों को इस समिति ने समन किया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर इस समिति के अध्यक्ष हैं।













Click it and Unblock the Notifications