Uniform Civil Code: संसदीय स्थायी समिति की यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अहम बैठक आज, सरकार की क्या है तैयारी?

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कानून मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति ने आज 03 जुलाई को एक अहम बैठक बुलाई है।

स्थायी समिति के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने इस बैठक को लेकर कहा है कि इसमें सभी हितधारकों के विचार जानने की कोशिश की जाएगी। संसदीय स्थायी समिति में सभी राजनीतिक पार्टियों के सांसद शामिल होते हैं।

Uniform Civil Code

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के नेतृत्व वाली समिति ने सभी 31 सांसदों और समिति के सदस्यों को सूचित है कि 3 जुलाई की बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर उनके विचार मांगे जाएंगे और उन पर विचार किया जाएगा।

विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी गई थी कि सभी संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों को याद दिलाया जाता है कि कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर विभाग-संबंधित संसदीय स्थायी समिति की अगली बैठक सोमवार 3 जुलाई 2023 को दोपहर 03.00 बजे होगी।

सुशील मोदी बोले-गैर-राजनीतिक होगी बैठक

सुशील मोदी ने इस बैठक को लेकर कहा, ''समिति की बैठक गैर-राजनीतिक होगी क्योंकि इसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के सदस्य शामिल हैं। हम 03 जुलाई को दोपहर तीन बजे यूसीसी पर विधि आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे। अगर जरूरी हुआ तो तो हम इस विषय पर आगे की चर्चा करने के लिए एक और बैठक बुलाएंगे। समिति पूरी तरह से इस मामले को लेकर तटस्थ है।''

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर क्या बोले पीएम मोदी?

इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश को "दो कानूनों" के साथ नहीं चलाया जा सकता है, जबकि संविधान सभी के लिए समानता की बात करता है।

पीएम मोदी ने कहा, "क्या एक परिवार चलेगा अगर सदस्यों के लिए दो अलग-अलग नियम हों? तो एक देश कैसे चलेगा? हमारा संविधान भी धर्म, जाति और पंथ के बावजूद सभी को समान अधिकारों की गारंटी देता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+