Sansad me aaj kya Hua: संसद शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, 'संसदीय विवाद लोकतंत्र को कमजोर करता'-धनखड़

Parliament Session Forth Day: संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन 28 नवंबर को भी विपक्ष ने हंगामा किया। वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी का केरल की ट्रेड्रिशनल (कासव) साड़ी लुक भी आकर्षण केंद्र रहा। प्रियंका गांधी के संसद पहुंचने पर शशि थरूर ने कहा कि 'केरल की आवाज बुलंद होगी।' वहीं, विपक्ष हमले की वजह से लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई।

उधर, राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। लगातार हो रही नारेबाजी के बीच सदन के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने कहा कि "...यह सदन सिर्फ बहस का सदन नहीं है। संसदीय विवाद हमारे लोकतंत्र को कमजोर करता है..." सदन की कार्यवाही 29 नवंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- शेरनी संसद आ गयी! ट्रेडिशनल साड़ी पहनकर शपथ लेने पहुंचीं प्रियंका गांधी तो क्‍यों ट्रोल होने लगे MP संजय राउत

parliament session Forth day

प्रियंका गांधी ने लोकसभा में केरल के वायनाड की सांसद के रूप में शपथ ली। प्रियंका के साथ उनके भाई व लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी पहुंचे। लोकसभा में राहुल गांधी ने सांसद बहन प्रियंका गांधी की तस्‍वीर क्लिक की।

संजय सिंह ने अडानी मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया। अडानी मुद्दे पर बुधवार को भी सदन में खूब हंगामा हुआ था।

गुरुवार को संसद के संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित होने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं, "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सरकार इतनी डरी हुई क्यों है। क्या यह सरकार अडानी जी चला रहे हैं या सरकार उनसे डरी हुई है? कल भी सदन स्थगित हुआ था। जब इतना समय है तो चर्चा क्यों नहीं हो सकती? इसका मतलब यही है कि सरकार डरी हुई है और वह चर्चा नहीं चाहती।"

डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने कहा, "जब विपक्ष देश के लोगों से जुड़े विषयों पर (संसद में) चर्चा चाहता है, तो सरकार को चर्चा की अनुमति देनी चाहिए, लेकिन वे चर्चा की अनुमति नहीं दे रहे हैं। हमें विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+