Parliament Winter Session Day 9: राहुल गांधी के भाषण पर बवाल, वंदे मातरम पर भिड़े खरगे और शाह
Parliament Winter Session Day 9: संसद के शीतकालीन सत्र में नौवें दिन राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा हुई। लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान खूब हंगामा हुआ। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी ने चर्चा में हिस्सा लिया और उनके भाषण के दौरान बीजेपी सांसदों ने कड़ा प्रतिरोध किया। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और समाजवादी पार्टी से सांसद अखिलेश यादव ने भी चर्चा में हिस्सा लिया। राज्यसभा में चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह और नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी तकरार भी हुई।
वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज भी कुछ लोग हैं, जिन्हें राष्ट्रगीत से आपत्ति है। दूसरी ओर कांग्रेस ने चर्चा पर बोलते हुए कहा कि जो लोग आज वंदे मातरम की वकालत कर रहे हैं, उनके पूर्वज देशविरोधी ताकतों के साथ मिले हुए थे।

Parliament Winter Session Day 9: वंदे मातरम और चुनाव सुधार पर चर्चा
-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा के वोटर लिस्ट में एक ब्राजीलियन महिला की फोटो 22 बार छपी है। इसके बाद कांग्रेस के सदस्य फोटो दिखाने लगे। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आप नेता प्रतिपक्ष हैं, गरिमा से बोलें। राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग वोट चोरी कर रहे हैं, वो सबसे बड़े देशद्रोही हैं। राहुल के भाषण के दौरान संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने भी आपत्ति दर्ज की।
यह भी पढ़ें: CJI को हटाकर पोल चीफ क्यों चुनना चाहती है सरकार? संसद में राहुल गांधी के 3 तीखे सवाल, EC पर सीधे आरोप
-बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, 'पूरे देश में मुसलमान 4 फीसदी बढ़े हैं। बंगाल के 24 परगना में 14 फीसदी मुस्लिम कैसे बढ़े इसका जवाब कौन देगा? ये आंकड़ा 2011 का है। उस समय कांग्रेस का होम मिनिस्टर था। ईवीएम को लाने वाली कांग्रेस थी। राजीव गांधी ने ईवीएम का समर्थन किया था। इंदिरा गांधी ने चुनाव सुधारों की बात की थी।'
- अखिलेश यादव ने वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उपचुनावों में बीजेपी धांधली कर जीती है। चुनाव आयोग ने हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया की खामियों पर बोलते हुए कहा कि दबाव में आत्महत्या करने वाले बीएलओ के परिवारों को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Lok Sabha: अमित शाह के सामने राहुल गांधी ने अचानक क्या कह दिया? संसद में मच गया बवाल
- राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम को अपनाया। इस देश के हर नागरिक तक पहुंचाया। आज जो लोग इस पर चर्चा की बात कर रहे हैं वो लोग कभी अंग्रेजों के लिए काम करते थे। वो बताएं कि आरएसएस का आजादी की लड़ाई में क्या योगदान था?
- अमित शाह ने वंदे मातरम पर बोलते हुए कहा कि नेहरू ने इस गीत के कई हिस्से को काट दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वंदे मातरम पर चर्चा को बंगाल चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vande Mataram Debate: वंदे मातरम पर राज्यसभा में क्यों भिड़ें अमित शाह- खड़गे? सदन में जमकर दिखा हंगामा
Winter Session Day 9 Highlights: एनडीए सांसदों के साथ पीएम की बैठक
संसद सत्र के नौवें दिन एनडीए सांसदों के साथ पीएम ने सदन का कामकाज शुरू होने से पहले चर्चा की। इसमें उन्होंने जनता से सीधे संवाद करने की बात करते हुए बिहार चुनाव में जीत का क्रेडिट नीतीश कुमार को दिया। उन्होंने बंगाल चुनाव की तैयारियों का संदेश देते हुए कहा कि बिहार से निकलकर ही गंगा बंगाल पहुंचती है। अब हम सबको एकजुट होकर इसके लिए काम करना होगा।
यह भी पढ़ें: 'रोज चिल्लाओ कौन मना करता है', 'वंदे मातरम' बहस पर सपा के अबू आज़मी ने मोदी सरकार को घेरते हुए किए कई सवाल












Click it and Unblock the Notifications