Parliament Winter Session Day 15: हंगामे से शुरू हुआ सत्र चाय पर चर्चा से खत्म, पास हुए ये अहम बिल
Parliament Winter Session Day 15: संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे और गतिरोध के बाद आखिरी दिन चाय पर चर्चा के साथ निपट गया। लोकसभा स्पीकर की ओर से दी गई चाय पार्टी में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत तमाम दिग्गज शामिल हुए। इस पूरे सत्र में चुनाव सुधार, एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्ष का विरोध और हंगामा होता रहा। वंदे मातरम और चुनाव सुधार पर दोनों सदनों में चर्चा हुई।
इस सत्र में हुई तीखी बहसों और टकराव के बाद सत्र के समापन पर लोकसभा अध्यक्ष की चाय पार्टी के साथ हुआ। पिछले सत्र में विपक्ष ने इस चाय पार्टी का विरोध किया था। हालांकि, इस बार कई विपक्षी दल के नेता इसमें शरीक हुए।

Parliament Winter Session Day 15: हंगामे और गतिरोध के बावजूद पास हुए 8 बिल
- संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session) 2025 में कुल 8 विधेयक (Bills) पास हुए। यह सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक चला और इसमें लोकसभा की 111% तथा राज्यसभा की 121% उत्पादकता दर्ज की गई।
- 1 दिसंबर से शुरू हुए सत्र में हंगामे से लेकर बिल फाड़ने और टीएमसी सांसदों के धरना जैसे नाटकीय घटनाक्रम भी हुए।
- VB-G RAM G विधेयक, 2025, शांति (SHANTI) विधेयक, 2025, मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025 बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025, केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर (Cess) विधेयक, 2025, विनियोग (Appropriation) विधेयक (संख्या 4), 2025, निरसन और संशोधन (Repealing and Amending) विधेयक, 2025 इस सत्र में पारित हुए।
- वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उलक्ष्य में सदन में 10 घंटे की चर्चा कराी गई। इस सत्र में चुनाव सुधारों पर भी संसद के दोनों सदनों में तीखी चर्चा हुई।
Parliament Winter Session: बिल फाड़ने से लेकर धरने तक की चर्चा
शीतकालीन सत्र में विपक्षी दलों के हंगामे के साथ ही इस बार कई नाटकीय घटनाक्रम भी देखने को मिले। विपक्ष ने मनरेगा बिल का नाम बदलने का तीखा विरोध किया। लोकसभा में बिल फाड़कर कृषि मंत्री शिवराज सिंह के ऊपर कागज फेंक दिए। टीएमसी ने इस बिल के विरोध में आधी रात तक धरना भी दिया। हालांकि, इन सबके बावजूद इसे पास कराया गया। शांति बिल पर भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। सत्र के बीच में राहुल गांधी के विदेश जाने के मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।












Click it and Unblock the Notifications