Parliament Session: पीएम मोदी बोले- ये ऐतिहासिक सत्र, 2047 तक देश को बनाना है विकसित

Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पुराने संसद भवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। साथ ही सभी सांसदों से इस सत्र को सफल बनाने की अपील की। पीएम ने चंद्रयान-3 की सफलता को भी ऐतिहासिक बताया।

पुराने संसद भवन पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, अर्जुनराम मेघवाल, प्रह्लाद जोशी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मून मिशन की सफलता से चांद पर हमारा तिरंगा फहरा रहा है। शिव शक्ति प्वाइंट नई प्रेरणा का केंद्र बना है। तिरंगा प्वाइंट हमें गर्व से भर रहा है। जब ऐसी कोई उपलब्धि हासिल होती है, तो दुनिया उसे आधुनिकता, विज्ञान और तकनीक से जोड़कर देखती है। जब ये क्षमता दुनिया के सामने आती है तो कई अवसर और संभावनाएं भारत के दरवाजे पर दस्तक देती हैं।

Parliament

पीएम ने आगे G20 के सफल आयोजन पर बात की। उन्होंने कहा कि G-20 में भारत इस बात के लिए हमेशा गर्व करेगा कि हम ग्लोबल साउथ की आवाज बने। अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता और G-20 में सर्वसम्मति से डिक्लेरेशन, ये सारी बातें भारत के उज्ज्वल भविष्य के संकेत दे रही हैं।

संसद सत्र पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद का ये सत्र छोटा है लेकिन समय के हिसाब से बहुत बड़ा है। ये ऐतिहासिक फैसलों का सत्र है। अब नई जगह (नई संसद) से सफर को आगे बढ़ाते हुए हमें 2047 तक देश को विकसित देश बनाना है। इसके लिए आने वाले समय के सभी फैसले नए संसद भवन में लिए जाएंगे।

विपक्ष पर कस दिया तंज
वहीं पीएम मोदी ने बिना नाम लिए इशारों ही इशारों में विपक्षी दलों पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि छोटा सत्र है, उनका ज्यादा से ज्यादा समय मिले, उत्साह और उमंग के वातावरण में मिले। रोने-धोने के लिए बहुत समय होता है, करते रहिए...।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+