Parliament Special Session: गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में शिफ्ट होगा विशेष सत्र

Parliament Special Session: मोदी सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। ये सत्र नए संसद भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काफी सालों से नई संसद का काम चल रहा था, हालांकि विपक्ष ने इसके निर्माण पर सवाल उठाए थे।

सूत्रों के मुताबिक विशेष सत्र 18 सितंबर को पुराने भवन से शुरू होगा। इसके बाद 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, उस दिन सत्र नए भवन में ट्रांसफर हो जाएगा।

Parliament

अधिकारियों के मुताबिक नए भवन का काम काफी पहले पूरा हो गया है, लेकिन उसमें कुछ उपकरण और अन्य चीजों की व्यवस्था करनी थी। जिसको अब पूरा कर लिया गया, ऐसे में नए भवन में संसद का विशेष सत्र आयोजित होगा।

मई में हुआ था उद्घाटन
दरअसल मोदी सरकार सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट चला रही, जिसके तहत नए संसद भवन का निर्माण हुआ। इसकी आधारशिला दिसंबर 2020 में रखी गई थी और ये इस साल रिकॉर्ड समय में तैयार भी हो गया। 28 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भवन का उद्घाटन किया था।

उद्घाटन के बाद संसद का मानसून सत्र हुआ था, लेकिन तैयारियां पूरी नहीं होने की वजह से उसे पुरानी बिल्डिंग में ही आयोजित करना पड़ा। अब विशेष सत्र के साथ नए भवन का भी शुभारंभ हो जाएगा।

Parliament Special Session

कांग्रेस नहीं करेगी बहिष्कार
वैसे तो कांग्रेस मोदी सरकार के हर फैसले का विरोध करती है, लेकिन इस बार उसने विशेष सत्र में शामिल होने की बात कही है। कांग्रेस नेता और सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हमने तय किया कि हम संसद के विशेष सत्र का बहिष्कार नहीं करेंगे। ये हमारे लिए जनता के मुद्दों को सामने रखने का मौका है। हर पार्टी अलग-अलग मुद्दों को सामने रखने की पूरी कोशिश करेगी।

हाईटेक सुविधाओं से है लैस
नए संसद भवन को भविष्य को देखते हुए बनाया गया है। इसमें सभी हाईटेक सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे दोनों सदनों की कार्यवाही आराम से चल पाएगी। मोदी सरकार डिजिटलाइजेशन पर काफी फोकस कर रही, ऐसे में उसका भी ध्यान इसमें रखा गया है।

ज्यादा सदस्यों के बैठने की व्यवस्था
पुरानी संसद भवन का निर्माण 1927 में हुआ था। उस वक्त देश की आबादी और सदस्यों की संख्या कम थी। ऐसे में नई संसद को 1280 सांसदों के बैठने के लिए बनाया गया है। ऐसे में अगर नए परिशीमन ने उनकी संख्या ज्यादा हुई, तो भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

एजेंडा अभी भी नहीं साफ
सरकार ने विशेष सत्र क्यों बुलाया है, इसकी जानकारी अभी नहीं साझा की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि सरकार वन नेशन-वन इलेक्शन, यूनिफॉर्म सिविल कोड या देश का नाम भारत करने को लेकर बिल ला सकती है। जबकि कुछ में ये दावा किया गया कि विशेष सत्र में जी20, इसरो की सफलता आदि पर चर्चा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+