Parliament Session roundup: ट्रंप के टैरिफ बम, मालेगांव विस्‍फोट पर दोनों सदनों में घिरी मोदी सरकार

Parliament Session roundup: संसद में गुरुवार, 31 जुलाई 2025 को मानसून सत्र का नवां दिन था। प्रश्‍नकाल की शुरूआत होते ही विपक्षी सांसदों ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी और दोनों सदनों में सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों का कामकाज प्रभावित हुआ। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बताया कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए आयात शुल्क (टैरिफ) के प्रभावों का लगातार आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों, निर्यातकों, एमएसएमई और उद्योग जगत सहित सभी हितधारकों की सुरक्षा और संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है!

Parliament Session roundup

गोयल बोले- राष्‍ट्रहित में सरकार काेई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी

गोयल ने बताया कि मंत्रालय निर्यातकों, उद्योगों और अन्य हितधारकों से संवाद कर रहा है ताकि इस स्थिति पर उनकी राय के आधार पर नीतिगत निर्णय लिए जा सकें। गोयल ने जोर दिया कि सरकार राष्ट्रहित में कोई भी ज़रूरी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि भारत 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की ओर पूरी मजबूती से बढ़ रहा है और आत्मनिर्भरता की ओर आत्मविश्वास से अग्रसर है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में भारत 'Fragile Five' की सूची से बाहर निकलकर दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। आर्थिक सुधारों और विभिन्न वर्गों की मेहनत से भारत अब दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है, और आने वाले वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अप्रैल 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा जारी कार्यकारी आदेश के तहत भारत पर 10% की बेसलाइन ड्यूटी के साथ कुल 26% टैरिफ की घोषणा की गई थी। इस संबंध में 9 अप्रैल 2025 से लागू होने वाला देश-विशेष अतिरिक्त टैरिफ पहले 90 दिनों के लिए टाला गया और बाद में इसकी मियाद 1 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई।

मालेगांव ब्लॉस्‍ट के आरोपियों को बरी करने के आदेश पर विपक्ष ने उठाए सवाल

इस बीच, मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि न्यायपालिका के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत को 'मृत अर्थव्यवस्था' कहने वाली टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक वैश्विक सच्चाई को दर्शाता है।

'भगवा आतंकवाद' शब्द पर आपत्ति

राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में 'भगवा आतंकवाद' जैसे शब्दों के इस्तेमाल को गलत बताया और कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों पर लगे आरोपों को साबित करने में नाकाम रहा। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अमेरिकी टैरिफ पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को बदलने की वकालत की।

सपा प्रमुख बोले- मेरिकी टैरिफ को 'बुरे दिनों की शुरुआत'

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अमेरिकी टैरिफ को 'बुरे दिनों की शुरुआत' बताते हुए देश की अर्थव्यवस्था पर चिंता जताई। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी पर दोस्त बनाने के बाद भी यही परिणाम मिलने का आरोप लगाया।

1 अगस्‍त तक के लिए दोनों सदन की कार्यवाही स्‍थगित

पीयूष गोयल के भाषण के बाद लोकसभा और राज्यसभा को 1 अगस्‍त 2025 सुबह 11 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+