17 जून से शुरू होगा संसद का सत्र, 5 जुलाई को नई सरकार का पहला बजट

17 जून से शुरू होगा संसद का सत्र, नई सरकार का पहला बजट होगा पेश

नई दिल्ली। नई सरकार गठन के बाद संसद का पहला सत्र 17 जून से शुरू होगा। संसद के पहले सत्र में बजट पेश किया जाएगा। बजट 5 जुलाई को पेश किया जाएगा। ये सत्र 26 जुलाई तक चलेगा। संसद के पहले सत्र के दौरान ही 19 जून को नए लोकसभा स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 जून को ससंद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। आर्थिक सर्वे चार जुलाई को रिलीज किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम हुई कैबिनेट की पहली बैठक में संसद सत्र 17 जून से आरंभ करने को लेकर फैसला लिया गया है।

narendra modi, Parliament session, parliament, bjp, नरेंद्र मोदी, संसद सत्र, संसद, भाजपा

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के मंत्रियों ने 30 मई को शपथ ली है। जिसके बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई है। शुक्रवार दोपहर मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग हुई। शुक्रवार सुबह ही मंत्रियों के विभागों की सूची सामने आई थी।

नई सरकार में अमित शाह नंबर दो होंगे, उनको गृहमंत्री बनाया गया है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन गडकरी को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय दिया गया है। एस जयशंकर भारत के नए विदेश मंत्री बनाए गए हैं। प्रकाश जावडेकर को सूचना और प्रसारण मंत्रालय सौंपा गया है। निर्मला सीतारमण को वित्तमंत्री बनाया गया है। मोदी कैबिनेट में 57 मंत्री बनाए गए हैं।

इससे पहले नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मोदी लगातार दूसरी बार पीएम बने हैं। उनको राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी के साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 25 राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में 7000 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+