'राम से जुड़े स्थालों पर BJP हार गई, लेकिन...', अयोध्या में हार पर संसद में क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी?

Sudhanshu Trivedi On Ayodhya: आम चुनाव के बाद 18वीं लोकसभा का संसद सत्र जारी है। शुक्रवार को पहले सत्र का पांचवां दिन भी काफी हंगामेदार रहा। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई, जिसमें बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष को जमकर घेरा।

चुनाव नतीजों से लेकर अयोध्या और भगवान राम से जुड़ी लोकसभा सीटों पर हार को लेकर सुधांशु त्रिवेदी अपने अंदाज में राज्यसभा के अंदर विपक्ष पर जमकर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि विपक्ष कह रहा है कि भगवान राम से जुड़े सारे स्थलों पर बीजेपी हार गई, लेकिन वे प्रभु की लीला नहीं समझ पाए।

Sudhanshu Trivedi

अयोध्या से हार पर बोले भाजपा सांसद?

लोकसभा चुनाव में भाजपा को अयोध्या सहित भगवान राम से जुड़े कई लोकसभा सीटों पर करारी हार मिली है, जिसको लेकर विपक्ष भाजपा पर निशाना साधता रहा है। ऐसे में अब पहली बार राज्यसभा के अंदर सुधांशु त्रिवेदी का बयान सामने आया।

'राम ने अपना अस्तित्व मनवा दिया'

भाजपा सांसद के संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो पार्टी हार और विपक्ष को लेकर अपनी बात कर रहे हैं। सुधांशु त्रिवेदी ने अपने बयान में कहा कि हमारे विरोधी बता रहे हैं कि आप अयोध्या, बस्ती, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, रामेश्वर जैसे कई स्थान, जो भगवान राम से जुड़े हैं, वहां हार गए। लेकिन भगवान राम ने आपको (विपक्ष) अपना अस्तित्व मनवा दिया है।

'राम भाजपा को हरवाने के लिए नहीं आएं थे'

आगे उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर भाजपा हार गई है, लेकिन विपक्ष ने भगवान राम की लीला समझ नहीं पाए हैं, जो कहते थे भगवान राम नहीं सबूत दो, वे उत्तर दक्षिण तक भगवान राम का सबूत दे रहे हैं। भगवान राम से जुड़े कई स्थानों पर हारने वाले जगहों का नाम लेते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आपको ऐसा लगता है कि भगवान राम भाजपा को हरवाने के लिए नहीं आएं थे, भगवान आपको अपना अस्तित्व मनवाने के लिए आए थे।

उन्होंने अपने बयान से स्पष्ट किया कि भगवान राम हमारे लिए चुनावी हार या जीत का विषय नहीं हैं। हम दो सीट पर भी वैसे ही खड़े थे और आज 240 सीटें आने पर भी हम वैसे ही खड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+