संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस ने सभी आरोपियों को कर लिया गिरफ्तार
Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने छठे आरोपी यानी मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है।
इसके साथ ही इस घटना से जुड़े सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस ने कल ही 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पांचवें आरोपी को आज सुबह में गिरफ्तार किया था। वहीं आज शाम को छठे आरोपी मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार हो गया।

बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड ललित झा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कर्त्तव्य पथ पर स्थित पुलिस स्टेशन में गया और आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है और नई दिल्ली जिला पुलिस ने उन्हें स्पेशल सेल को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, संसद में धुआं छोड़ने का मकसद मणिपुर में बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और उनकी स्थिति को उजागर करना था। आरोपियों का समूह इन मामलों पर संसद में चर्चा चाहता था और उसने सोचा कि यह ध्यान आकर्षित करने का एक आकर्षक तरीका होगा।
बता दें कि सागर शर्मा और मनोरंजन डी नामक दो व्यक्ति शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए। कनस्तरों से पीला धुंआ छोड़ा और नारे लगाने लग गए। सांसदों ने दोनों युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं, संसद के बाहर भी एक युवक और महिला ने कनस्तरों से रंगीन गैस का छिड़काव कर नारे लगाए। दोनों की पहचान अमोल और नीलम के रूप में हुई। इसके बाद चारों को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिस जांच में पता चला कि इसके पीछे दो और लोग हैं। विक्की और ललित झा भी इस घटना में प्रमुख रूप से शामिल हैं। विक्की के घर आरोपी रुके थे। पुलिस ने विक्की और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे वापस घर भेज दिया।
यह भी पढ़ें- Parliament security breach: लोकसभा के 14 सांसदों को किया गया सस्पेंड, डेरेक ओ ब्रायन भी राज्यसभा से निलंबित












Click it and Unblock the Notifications