Parliament security breach: लोकसभा के 14 सांसदों को किया गया सस्पेंड, डेरेक ओ ब्रायन भी राज्यसभा से निलंबित

Parliament security breach: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा में "अपमानजनक कदाचार" के लिए शेष शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन ने सदन के वेल में प्रवेश करके सदन की कार्यवाही को बाधित किया है।

डेरेक ओ ब्रायन के बाद लोकसभा में कांग्रेस के पांच सांसदों समेत 14 सांसदों को सस्पेंड किया गया है। कांग्रेस के पांच लोकसभा सांसदों टीएन प्रतापन, हिबी ईडन, एस. जोथिमणि, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस को "अपमानजनक व्यवहार" के लिए शीतकालीन सत्र के शेष भाग के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है।

Parliament Winter Session

नौ विपक्षी सांसदों में बेनी बेहानन, वीके श्रीकंदन, मोहम्मद जावेद, पीआर नटराजन, कनिमोझी करुणानिधि, के सुब्रमण्यम, एसआर पार्थिबन, एस वेंकटेशन और मनिकम टैगोर, के निलंबन का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पेश किया था।

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन विपक्षी सदस्यों के साथ नारे लगा रहे थे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में आने और सुरक्षा उल्लंघन पर बयान देने की मांग कर रहे थे।

टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा है कि, 'आज डेरेक ओ ब्रायन को निलंबित कर दिया गया है। वेल में जाना और लोगों के मुद्दों को उठाना हमारा अधिकार है। डेरेक ओ ब्रायन ने कुछ भी गलत नहीं किया है। सुरक्षा उल्लंघन के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री चुप हैं, इसलिए विपक्ष हमने यह मुद्दा उठाया और नारे लगाया है।''

लोकसभा अध्यक्ष स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ''हम सभी इस घटना को लेकर चिंतित हैं।'' केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सदन के सदस्यों से लोगों को पास जारी करते समय सतर्क रहने की गुजारिश की है।

राजनाथ सिंह ने कहा, 'हर किसी ने इस घटना की निंदा की है। आपने (स्पीकर) मामले का संज्ञान लिया है। हमें सावधान रहना होगा कि हम किसे (संसद में प्रवेश के लिए) पास जारी करते हैं। भविष्य में हर संभव सावधानी बरती जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+