संसद कांड से अब उठेगा पर्दा? मास्टरमाइंड ललित झा समेत इन आरोपियों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, एक ने कर दिया इनकार
Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में अब मास्टरमाइंड आरोपी ललित झा, महेश कुमावत, अमोल, सागर शर्मा और मनोरंजन ने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए दी सहमति दी है। इसके अलावा इन सभी आरोपियों ने नार्को एनालिसिस और ब्रेन मैपिंग के लिए भी सहमति जताी है।
सिर्फ आरोपी नीलम आजाद ने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया है। इन सभी को शुक्रवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने इनकी पुलिस हिरासत अगले आठ दिन के लिए बढ़ा दी है। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद संसद कांड के कई राज खुल सकते हैं।

सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने सभी छह आरोपियों की हिरासत आठ दिन बढ़ाने की मांग थी। आरोपी के वकील ने हिरासत बढ़ाने की मांग का विरोध किया था। हालांकि, कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों की पुलिस हिरासत 8 दिन के लिए बढ़ा दी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा नष्ट किए गए मोबाइलों के सिम कार्ड कुछ डेटा के साथ बरामद कर लिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि एक्सपर्ट के मुताबिक इन सभी का मनोवैज्ञानिक परीक्षण जरूरी है। पुलिस ने अदालत को बताया कि, "हमें दो आरोपी मनोरंजन के लिए और सागर शर्मा का नार्को टेस्ट करना होगा।''
इस दौरान आरोपी ललित झा, महेश कुमावत, अमोल ने पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए सहमति दे दी है। जबकि नीलम आजाद ने पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications