Winter Session राउंडअप: संसद में 7वां दिन दिन क्या-क्या हुआ? जानिए सबकुछ

नई दिल्ली, 07 दिसंबर: संसद के शीतकालीन सत्र का आज सातवां दिन है। सातवें दिन भी राज्यसभा में 12 सांसदों के निलंबन को लेकर गतिरोध जारी है। टीआरएस ने आज से पूरे संसद सत्र का बहिष्कार कर दिया। लोकसभा में राहुल गांधी ने किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के नामों की लिस्ट पेश की। राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने द असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशन) बिल 2021 बिल और सरोगेसी बिल 2020 पेश किया। राज्यसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से लगातार स्थगित हो रही है और मंगलवार को भी ऐसा ही रहा।

Parliament Roundup know about seventh day of winter session proceedings

राहुल गांधी ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की लिस्ट पेश की
लोकसभा में, शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि किसान आंदोलन में 700 किसानों जान गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने कहा था कि उनके पास मारे गए किसानों की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन हमने पता लगाया है और उनके नाम की लिस्ट बनाई है। पंजाब सरकार ने करीब 400 किसानों को 5 लाख का मुआवजा दिया है और इनमें से 152 किसानों को नौकरी दी है। इसके अलावा हरियाणा के 70 किसानों के नाम की लिस्ट भी । . उन्होंने कहा कि हम ये नाम लेकर आए हैं और अब हम सरकार से चाहते हैं कि जो इनका हक है वो इन्हें मिले, इन्हें मुआवजा और रोजगार मिलना चाहिए।

शरद पवार और जया बच्चन भी विपक्ष के धरने में शामिल
आज संसद परिसर में गांधी प्रतिमा पर 12 निलंबित राज्यसभा सांसदों के धरने में, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सपा सांसद जया बच्चन भी शामिल हुए। वहीं 12 सांसदों के निलंबन पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया।

आजादी के बाद से अन्य जातिगत जनगणना नहीं की गई
जाति आधारित जनगणना पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एससी/एसटी के अलावा आज़ादी के बाद से अन्य जातिवार जनगणना नहीं की गई है। सिर्फ ससी/एसटी की ही जातिवार जनगणना हो रही है। उन्होंने लिखित जवाब में यह भी कहा गया है कि जनगणना 2021 करवाने की सरकार की मंशा को 28 मार्च 2019 को भारत सरकार के राज्य पत्र में अधिसूचित किया गया था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण जनगणना गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।

एआरटी बिल और सरोगेसी विनियमन बिल पेश
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने द असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशन) बिल 2021 बिल और सरोगेसी विनियमन विधेयक 2020 पेश किया।

संसद से गायब रहने वाले सांसदों को पीएम मोदी की फटकार

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, सांसदों को सदन में मौजूद रहना चाहिए, हालांकि ये हर बार बोलना ठीक नहीं लेकिन सदन में रहने की सबकी जिम्मेदारी है। पीएम मोदी ने कहा, अगर बच्चों को भी बार-बार टोके तो उन्हें भी अच्छा नहीं लगता है। आप अपने में परिवर्तन लाइये, वरना परिवर्तन तो वैसे ही आ जाता है। पीएम ने पार्टी के सभी सांसदों को संसद में उपस्थित रहकर कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का निर्देश दिया है।

Recommended Video

    TRS MPs ने किया Winter Session का Boycott, जानिए ऐसा क्या हुआ? | वनइंडिया हिंदी

    केंद्र ने क्यों बढ़ाया BSF का अधिकार क्षेत्र?
    केंद्र की मोदी सरकार ने बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र क्यों बढ़ाया? पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी के इस सवाल के जवाब में सरकार ने संसद में जवाब दिया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, 'कुछ राज्यों में सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र में विस्तार करने का मकसद राष्ट्रहित की विरोधी ताकतों द्वारा हथियारों, नशीले पदार्थों और जाली नोटों की निगरानी और तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ड्रोन, UAV जैसे उपकरणों के प्रयोग को लेकर ज्यादा समर्थ बनाना है। गृह मंत्रालय ने कहा कि इससे पशु तस्करी के खतरे को रोकने में भी मदद मिलेगी क्योंकि तस्कर बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र से बाहर वाले आंतरिक इलाकों में शरण लेते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+