Parliament Session LIVE: लोकसभा से पुनः समायोजन विधेयक 2024 पारित
Parliament Session LIVE: संसद में आज भी SIR को लेकर हंगामा देखने को मिल रहा है। विपक्ष इसपर सदन में चर्चा चाहता है लेकिन सरकार का कहना है कि ये मामला चुनाव आयोग से जुड़ा हुआ है इसलिए इस पर संसद में चर्चा नहीं हो सकती है लेकिन विपक्ष कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
लोकसभा में TMC में बड़ा बदलाव: काकोली घोष बनीं नई चीफ व्हिप
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, "कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के मुख्य सचेतक (Chief Whip) पद से अपना इस्तीफा कल अध्यक्ष को सौंप दिया। अध्यक्ष ने लोकसभा में पार्टी की नई मुख्य सचेतक के रूप में डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को और उपनेता के रूप में शताब्दी रॉय को तत्काल प्रभाव से नामित किया है।
भारत अब वर्ल्ड बैंक के नहीं, अपने शर्तों पर चलता है: समीक भट्टाचार्य
एनडीए संसदीय दल की बैठक में बीजेपी सांसद और पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने कहा, जो वंशवाद भारतीय लोकतंत्र पर हावी हो गया था, हम उसके खिलाफ एक नया नैरेटिव खड़ा करने में सफल हुए। आज पूरा विश्व भारत को एक अलग दृष्टिकोण से देख रहा है। जो देश लंबे समय तक वर्ल्ड बैंक के दबाव में काम करता था, आज वो अपने शर्तों पर फैसले ले रहा है... आज का धर्म लोकतंत्र है, और आज की राजनीति विकास है। और इसी मंत्र के साथ हम आगे बढ़ेंगे..."
सत्यपाल मलिक निधन से पहले इस बात को लेकर थे परेशान!
सत्यपाल मलिक निधन से पहले इस बात को लेकर थे सबसे ज्यादा परेशान, पोस्ट में बताया था अपना दर्द
Satyapal Malik का निधन, जानें कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर
Satyapal Malik Death: जम्मू-कश्मीर के पूर्व गर्वनर का निधन, जानें कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर
सेना की आय को कर-मुक्त करना चाहिए: चंद्रशेखर आजाद
ऑपरेशन सिंदूर पर एनडीए के प्रस्ताव पर आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 'जिसने भी इसे अंजाम दिया, उसका सम्मान होना चाहिए और हमारे सशस्त्र बलों का भी। उनकी मांगें पूरी होनी चाहिए जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा, सेना और अर्धसैनिक बलों की आय को कर-मुक्त किया जाना चाहिए।'
'लोकतंत्र का डंडा मेरी नाक पर लगता है'
विपक्ष के नेता ने जो कहा, उसके अनुसार - व्यवधान डालने के अलग-अलग तरीक़े होते हैं। लोकतंत्र में अगर आप डंडा चलाते हैं और वह मेरी नाक पर लग जाता है, तो आपका लोकतंत्र वहीं ख़त्म हो जाता है जहाँ से मेरी नाक शुरू होती है। आपको यह समझना होगा... यह व्यवधान नहीं, अराजकता है... साथ ही, कोई भी व्यक्ति जो सभापति के आदेश पर अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने के लिए सदन में है, वह मार्शल है, वह किसी अर्धसैनिक बल का सदस्य नहीं है: जेपी नड्डा
विपक्ष पर जमकर भड़के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
मैंने इन लोगों से कई बार कहा है कि मैं 40 साल से ज़्यादा विपक्ष में रहा हूं, उन्हें मुझसे ट्यूशन लेनी चाहिए। मैं उन्हें बताऊँगा कि विपक्ष का आचरण कैसा होना चाहिए। आप अभी सिर्फ़ 10 साल से विपक्ष में हैं। आपको 30-40 साल तक वहां रहना होगा: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
PM मोदी ने कसा राहुल गांधी पर तंज,जानिए संबोधन की खास बातें
'देश ने उनका बचपना देख लिया' , PM मोदी ने कसा राहुल गांधी पर तंज, जानिए संबोधन की खास बातें
चहल के बयान पर धनश्री का पलटवार, शेयर की खास पोस्ट
Yuzvendra Chahal के 'शुगर डैडी' वाले बयान के बाद धनश्री ने शेयर की ये पोस्ट,इशारों-इशारों में कह डाली बड़ी बात
माइलेज घटने के दावों से इनकार, सरकार ने बताए E20 के फायदे
E20 पेट्रोल पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी, माइलेज में बड़ी गिरावट से किया इनकार, गिनाए कई फायदे
IRCTC Scam Timeline: क्या है IRCTC घोटाला?
IRCTC Scam Timeline: क्या है IRCTC घोटाला? लालू यादव केस में आज बड़ा फैसला, मिल सकती है 7 साल की सजा
'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो'
'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो', दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने जया बच्चन को फिल्मी अंदाज में दिया जवाब
संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक संसद के मौजूदा मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच हो रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में कई अहम मुद्दों पर बात कर सकते हैं।
SIR पर आज भी हंगामे के आसार, क्या चलेगी संसद?
Parliament Session: SIR पर आज भी हंगामे के आसार, क्या चलेगी संसद?




















Click it and Unblock the Notifications