'देश ने उनका बचपना देख लिया', PM मोदी ने कसा राहुल गांधी पर तंज, जानिए संबोधन की खास बातें
NDA Parliamentary Party meeting : नई दिल्ली के पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में मंगलवार (5 अगस्त) को आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संसदीय दल की बैठक में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले NDA के सांसदों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर बधाई दी।
इस दौरान, सांसदों ने 'ऑपरेशन महादेव' की कामयाबी का भी ज़ोरदार जश्न मनाया और 'हर हर महादेव' के नारे लगाए। यह महत्वपूर्ण बैठक ऐसे समय में हुई जब संसद में गतिरोध बना हुआ है, क्योंकि विपक्षी दल बिहार के SIR चुनावी रोल संशोधन पर चर्चा और उसे वापस लेने की निरंतर मांग कर रहे हैं।'

इस खास मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने अनुच्छेद 370 का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि '5 अगस्त को हमने अनुच्छेद 370 को निरस्त किया। 5 अगस्त को हमने राम मंदिर की नींव रखी।'
'सशस्त्र बलों के अद्वितीय साहस को सलाम है' ( NDA Parliamentary Party meeting)
एनडीए संसदीय दल की बैठक में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक प्रस्ताव पारित किया गया, एनडीए संसदीय दल हमारे सशस्त्र बलों के अद्वितीय साहस और अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के दौरान वीरता दिखाई। उनका साहस हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है। हम पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सम्मान व्यक्त करते हैं।'
विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेल्फ गोल किया: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने कारगर तरीके से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को बहस में संसद के सामने रखा, विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में सेल्फ गोल किया है। हमें ऐसा विपक्ष कहां से मिलेगा जो ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ले।'
पूरे देश ने राहुल गांधी का बचपना देख लियाl: PM मोदी
इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी के लिए कहा कि 'हम नक्सलवाद का खात्मा करेंगे। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कहा कि ' पूरे देश ने उनका बचपना देख लिया, वो कुछ भी बोलते रहते हैं।' आपको बता दें कि बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कंगना रनौत सहित NDA के कई शीर्ष नेता उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications