Yuzvendra Chahal के 'शुगर डैडी' वाले बयान के बाद धनश्री ने शेयर की ये पोस्ट,इशारों-इशारों में कह डाली बड़ी बात
Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma: भारत के स्टार प्लेयर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में एक पोडकास्ट में अपने और धनश्री वर्मा के तलाक को लेकर बात की थी, चहल का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद अब धनश्री ने कुछ ऐसा कहा है, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया है। दरअसल कोरियोग्राफर और डिजिटल क्रिएटर धनाश्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी दुबई यात्रा की कुछ मनमोहक तस्वीरें डाली है, जिसमें वो काफी कूल, खुश और शांत नजर आ रही हैं।
हालांकि धनश्री ने सीधे तौर पर तो चहल को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने ये दिखाने की कोशिश की है कि वो चहल के बिना अपनी लाइफ में काफी खुश हैं।

अपनी पोस्ट में उन्होंने सुखद पलों को साझा किया है, जिसमें मंदिर दर्शन भी शामिल हैं। धनश्री ने अपनी हालिया दुबई यात्रा से जुड़ी शांतिपूर्ण तस्वीरें साझा की हैं। कोरियोग्राफर और डिजिटल क्रिएटर धनश्री को इन तस्वीरों में वड़ा पाव, पानी पुरी जैसे स्ट्रीट फूड का आनंद लेते और मंदिरों के दर्शन करते देखा जा सकता है।
'दुबई में एक अरसे बाद वापसी... यहीं मेरा बचपन बीता'
अपनी पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दुबई में एक अरसे बाद वापसी... यहीं मेरा बचपन बीता, जिससे कई अनमोल यादें जुड़ी हैं, 'शहर को इतना विकसित होते देखना अविश्वसनीय और दिल को छू लेने वाला है।'
'शांत, शक्तिशाली और संस्कृति का प्रतीक'
'सबसे खास क्षण एक खूबसूरत हिन्दू मंदिर का दौरा रहा - यह शांत, शक्तिशाली , संस्कृति और समुदाय को अपनाने में शहर की तरक्की का प्रतीक है। मैं विकास अपनी जड़ों और इस जुड़ाव के लिए आभारी हूं।'
'लोगों ने धनश्री को मजबूत महिला कहा' (Yuzvendra Chahal)
धनश्री की इस पोस्ट पर लोगों ने काफी रिएक्ट किया है और 'मूवऑन' करने के लिए उनकी काफी तारीफ भी की है। बहुत सारे लोगों ने धनश्री को 'मजबूत महिला' कहा है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अभी भी उन्हें तलाक का कारण मानते हैं इसलिए आलोचना भी कर रहे हैं।
'बी योर ओन शुगर डैडी'
धनश्री की यह पोस्ट ठीक उसके कुछ दिन बाद आई है, जब युजवेंद्र चहल ने राज शमानी के पॉडकास्ट पर अपने तलाक और वायरल 'बी योर ओन शुगर डैडी' टी-शर्ट घटना पर पहली बार सार्वजनिक रूप से बात की थी। चहल ने बताया था कि 'यह टी-शर्ट उन्होंने तलाक की अंतिम सुनवाई के दिन पहनी थी, उन्हें कोई ड्रामा क्रिएट नहीं करना था बल्कि वे केवल एक संदेश देना चाहते थे।'
सुसाइड करने का ख्याल आता था: Yuzvendra Chahal
चहल ने कहा था कि 'तलाक के बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई थी, वो डिप्रेशन में चले गए थे, वो रातों को सो नहीं पाते थे। उन्हें सुसाइड करने का ख्याल आता था। वो दौर काफी मुश्किल था। उन्होंने ये भी कहा था कि उनके और धनश्री के बीच काफी समय से चीजें सही नहीं चल रही थीं लेकिन दोनों को ही लगता था कि एक ना एक दिन शायद चीजें सही हो जाएंगी।'
'हम बस दिखा रहे थे कि सब नार्मल है'
'इसी कारण वो अपने रिलेशनशिप पर खुलकर कुछ कह नहीं रहे थे। सोशल मीडिया पर शेयर हो रही पोस्ट से हम बस दिखा रहे थे कि सब नार्मल है लेकिन फिर हम कामयाब नहीं हो पाए।'












Click it and Unblock the Notifications