Parliament Session: SIR पर आज भी हंगामे के आसार, क्या चलेगी संसद?
Parliament Session: बिहार एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का घमासान जारी है, सोमवार को भी हंगामे की वजह से संसद को दोनों सदन ठीक से चल नहीं पाए, हालांकि विपक्ष के तेवर में कोई कमी आती नहीं दिख रहे हैं इसलिए मंगलवार को फिर से इस मुद्दे पर हंगामा हो सकता है।
मालूम हो कि विपक्ष की मांग है कि बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन ( SIR) मामले पर सदन में चर्चा हो लेकिन सरकार कह कहना है कि ये मामला चुनाव आयोग से जुड़ा हुआ है इसलिए इस पर चर्चा नहीं हो सकती है।

आपको बता दें कि विपक्ष के हंगामे की वजह से ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भड़कते हुए कहा था कि 'सदन की स्थिति देखकर मुझे दुख हुआ।'
राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक पर चर्चा (Parliament Session)
'सभी दलों ने मिलकर राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक पर चर्चा करने और उसे पारित करने का फैसला किया था और विपक्ष के ही कहने पर इसके लिए बहस के लिए दो दिन आवंटित किए गए थे लेकिन अफसोस विपक्ष अपनी ही बात से मुकर गया है। खेल मंत्री चर्चा को तैयार हैं लेकिन विपक्ष कुछ सुनने को तैयार ही नहीं है, ये केवल सदन का समय बर्बाद कर रहे हैं।'
नेशनल स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन बिल
गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित नेशनल स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन बिल विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय खेल महासंघों (NSFs) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) जैसे संस्थानों के कार्यों को अधिक पारदर्शी बनना है।
'पहलगाम आतंकी हमले' और 'ऑपरेशन सिंदूर'
आपको बता दें कि कि संसद के मौजूदा मानसून सत्र में अभी तक 'पहलगाम आतंकी हमले' और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर हुई दो दिवसीय बहस हुई है, तो वहीं दूसरी ओर उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो रही है, मालूम हो कि एनडीए के पास निर्वाचक मंडल में बहुमत है, इसलिए उनके उम्मीदवार के 9 सितंबर को होने वाले चुनाव में (अगर मुकाबला होता है) आसानी से जीतने की उम्मीद है।
21 अगस्त तक मानसून सत्र चलेगा
गौरतलब है 21 अगस्त तक मानसून सत्र चलेगा, 12 अगस्त के बाद सीधे 18 अगस्त को संसद चलेगी। 13, 14 और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की वजह से अवकाश रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications