Parliament Monsoon Session 20 जुलाई से, एक दिन पहले NDA फ्लोर लीडर्स की बैठक, प्रह्लाद जोशी ने क्या बताया?

Parliament Monsoon Session 20 जुलाई से शुरू होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, उन्होंने आगामी संसद सत्र से पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा, सरकार को पूरी उम्मीद है कि सभी राजनीतिक दल सहयोग करेंगे।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री के बयान से पहले समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, संसद सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले, 19 जुलाई को संसद लाइब्रेरी में NDA फ्लोर लीडर्स की बैठक भी बुलाई गई है।

parliament monsoon session

खबर के अनुसार, संसद के मानसून सत्र से पहले, महत्वपूर्ण मुद्दों और संसदीय व्यवसाय पर चर्चा के लिए एनडीए के फ्लोर नेताओं की मीटिंग 19 जुलाई को संसद पुस्तकालय भवन में होनी है।

बता दें कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री जोशी ने ट्वीट कर कहा, सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी व्यवसाय और अन्य विषयों पर उत्पादक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करें।"

उन्होंने कहा कि 23 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मैं सभी दलों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य कार्यों में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं।"

रिपोर्ट के अनुसार, संसद का मानसून सत्र पुरानी बिल्डिंग में ही शुरू होगा। हाल ही में जिस नई पार्लियामेंट बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ है, वहां कुछ काम बाकी हैं। ऐसे में पुराने भवन में ही बैठकें विपक्षी दल भी विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कमर कस रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+