एनडीए हर मोर्चे पर रहा सफल, तो विपक्ष को लगा जोरदार झटका...पढ़ें मानसून सत्र की 10 बड़ी बातें
संसद के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। संसद का यह सत्र जहां काफी हंगामेदार रहा वहीं कई महत्वपूर्ण विधेयक भी पास हुए। इस दौरान कई नेता सुर्खियों में भी बने रहे। राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक चर्चा में रहे। इस बार संसद में विपक्ष को हर मोर्चे पर जहां हार मिली वहीं मोदी सरकार बाजी मारती दिखी।
बता दें कि इन सब के बीच दिल्ली सेवा बिल को लेकर भी खूब हंगामा हुआ। हालांकि, मोदी सरकार ने इस बिल को दोनों सदन से पास करा लिया। नीचे पढ़ें मानसून सत्र की 10 बड़ी बातें...

1. लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान 17 बैठक हुईं जिनमें 44 घंटे 13 मिनट कामकाज हुआ। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में लोकसभा की कार्य उत्पादकता करीब 46 प्रतिशत रही।
2. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था और इस पर 19 घंटे 59 मिनट चर्चा हुई तथा 60 सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया।
3. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के मुताबितक सत्र के दौरान 20 सरकारी विधेयक पेश हुए और 22 विधेयक पारित किये गए।
4. दिल्ली सेवा बिल पर आम आदमी पार्टी समेत पूरे विपक्ष को जोरदार झटका लगा। मोदी सरकार द्वारा लाया गया यह बिल लोकसभा में पास होने के बाद यह राज्यसभा में भी पास हो गया।
5.विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जो कि लोकसभा में बुरी तरह गिर गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी समेत पूरे विपक्ष पर करारा वार किया। उन्होंने उत्तर पूर्व की समस्याओं के लिए विपक्ष को ही जिम्मेदार ठहराया।
6.आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और आम आदमी पार्टी के नेता और लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू पूरे सत्र से सस्पेंड कर दिए गए।
7. मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक लगने के बाद लोकसभा में राहुल गांधी की वापसी
8. लोकसभा में राहुल गांधी का मणिपुर पर जोरदार भाषण, पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की।
9. राहुल गांधी की फ्लाइंग किस पर जोरदार हंगामा हुआ।
10. दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा भी मौजूद रहे। हालांकि, भाजपा ने इसपर सवाल उठाए।
11. अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि केंद्र सरकार मॉब लिंचिंग के मामलों में मौत की सजा का प्रावधान करेगी। साथ ही राजद्रोह कानून को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।
जानें कौन-कौन से बिल पास हुए
सत्र के दौरान पारित किये गए महत्वपूर्ण विधेयकों में बहु राज्य सहकारी सोसाइटी संशोधन विधेयक 2023, डिजिटल वैयक्तिक डाटा संरक्षण विधेयक 2023, राष्ट्रीय परिचर्या और प्रसूति विद्या आयोग विधेयक 2023, राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक 2023, जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2023, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023 और अंतर सेना संगठन कमान, नियंत्रण और अनुशासन विधेयक 2023 शामिल हैं, । लोकसभा में सीजीएसटी और आईजीएसटी संशोधन बिल पास हो गया। मानसून सत्र के आखिरी दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये बिल सदन में पेश किया था।












Click it and Unblock the Notifications