Parliament Session LIVE: 'वे संसद में काम ही नहीं करने दे रहे', विपक्ष पर भड़के भाजपा सांसद
Parliament Session LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज 10 वां दिन था लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण संसद ठीक से चल नहीं पाई इसलिए संसद को दोनों सदनों को 4 अगस्त को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है, जो कि आज से लागू होने वाला था लेकिन अब एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग-BJP पर लगाया वोट चोरी का आरोप
क्या राहुल गांधी ने मान ली है हार? बिहार चुनाव से पहले EC-BJP पर मिलीभगत का आरोप, कहा-'जल्द फूटेगा एटम बम'
30 घंटे तक काम रोक दिया: भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा
एसआईआर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा संसद को बाधित करने पर भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वे एसआईआर के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। ट्रंप ने टैरिफ लगाया है और उन्होंने फिर से संसद को बाधित किया। उन्होंने 30 घंटे तक काम रोक दिया और परियोजनाएं रोक दीं।'
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान, जानिए कब होगा मतदान और किस दिन मिलेगा देश को नया वाइस प्रेसिडेंट
चुनाव आयोग वोट चोरी करा रहा है: राहुल गांधी
हमारे पास इस बात के खुले और ठोस सबूत हैं कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी में शामिल है... सबसे महत्वपूर्ण बात, चुनाव आयोग में ऊपर से नीचे तक जो भी इस काम में शामिल है, हम आपको बख्शेंगे नहीं। आप भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं और यह देशद्रोह से कम नहीं है। आप कहीं भी हों, चाहे आप रिटायर्ड ही क्यों न हों, हम आपको ढूंढ निकालेंगे," कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में एसआईआर अभ्यास पर कहा।
सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहती: सांसद डिंपल यादव
यह सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर सवाल उठाता है कि चुनाव से ठीक पहले यह कवायद क्यों की जा रही है। 60 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, इसका मतलब है कि सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहती: सांसद डिंपल यादव
लोकतंत्र की हत्या हुई:सांसद चंद्रशेखर आजाद
एसएससी को लेकर अभ्यर्थियों की कई मांगें हैं और वो अलग-अलग तरीक़ों से उन माँगों को उठा रहे हैं... कल वो आए थे, लेकिन जिस तरह से उन पर लाठीचार्ज हुआ, लोकतंत्र की हत्या हुई... मैंने कल एसएससी चेयरमैन को पत्र लिखा था कि इन अभ्यर्थियों की सभी मांगें पूरी की जाएं: सांसद चंद्रशेखर आजाद
Vice President Election: कब जारी होगा नोटिफिकेशन
Vice President Election 2025: जानिए किसे सौंपा गया चुनावी प्रक्रिया का जिम्मा? कब जारी होगा नोटिफिकेशन
अब 1 अगस्त की जगह इस दिन से लागू होगा ट्रंप का टैरिफ
भारत की सख्ती के आगे झुका अमेरिका, मिली 1 हफ्ते की राहत, अब 1 अगस्त की जगह इस दिन से लागू होगा ट्रंप का टैरिफ
वोटर वेरिफिकेशन मामले पर आज भी संसद में हो सकता है हंगामा
Parliament Session, Day 10: बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर आज भी हंगामे के आसार, जानिए खास बातें

















Click it and Unblock the Notifications