क्या राहुल गांधी ने मान ली हार? बिहार चुनाव से पहले EC-BJP पर लगाया मिलीभगत का आरोप,कहा-'जल्द फूटेगा एटम बम'

Rahul Gandhi: देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर सीधे-सीधे बीजेपी को मदद करने का आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर वोट चोरी हो रही है और इसमें चुनाव आयोग सीधे तौर पर बीजेपी का साथ दे रहा है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे सबूत हैं जो आने वाले दिनों में "एटम बम" की तरह सामने आएंगे।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यह सिर्फ बिहार का मुद्दा नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी यही खेल हुआ है। राहुल के इन आरोपों ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है। वहीं चुनाव आयोग और बीजेपी ने राहुल गांधी के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Rahul Gandhi

संसद से उठाई आवाज

राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी वोट चोरी हुई है। राहुल के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एक करोड़ नए मतदाता अचानक जोड़े गए, जो संदेहास्पद है।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी इतने भ्रमित क्‍यों हैं? बेंगलुरु में EC के खिलाफ प्रदर्शन को भाजपा ने क्‍यों कहा सबसे मजेदार

कर्नाटक में छह महीने की जांच

राहुल ने दावा किया कि कांग्रेस ने कर्नाटक की एक लोकसभा सीट की मतदाता सूची का छह महीने तक डिजिटल विश्लेषण किया। इस जांच में सामने आया कि कैसे नए वोटर जोड़े गए और पुराने वोटरों के नाम हटाए गए। राहुल ने बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भी सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के नाम पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक समुदायों के वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने इसे "मैच फिक्सिंग" करार दिया।

विरोध प्रदर्शन की तैयारी

राहुल गांधी ने कहा कि INDIA गठबंधन इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगा और संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने बताया कि जब कांग्रेस ने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट और वीडियोग्राफी मांगी तो कोई जवाब नहीं मिला। राहुल ने ऐलान किया कि वे 5 अगस्त को बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन करेंगे और चुनाव आयोग को सबूत सौंपेंगे।

बीजेपी और चुनाव आयोग का जवाब

राहुल गांधी के आरोपों को बीजेपी ने खारिज कर दिया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल को "हताश" बताया और कहा कि वे हार के बाद साजिश रच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इसे सिर्फ "राजनीतिक शिगूफा" करार दिया। वहीं, चुनाव आयोग ने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। आयोग का दावा है कि मतदाता सूची की समीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है।

राहुल गांधी का अल्टीमेटम

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को चेतावनी दी कि वे इस कथित "वोट चोरी" को सार्वजनिक करेंगे और जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीति का मुद्दा नहीं है बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का सवाल है।
ये भी पढ़ें: भारत की 'मृत अर्थव्यवस्था' वाले बयान पर बुरे फंसे राहुल गांधी, खुद की पार्टी के लोगों ने ही दिखाया आईना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+