Parliament Session, Day 10: बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर आज भी हंगामे के आसार, जानिए खास बातें
Parliament Session: आज मानसून सत्र का 10वां दिन है, अमेरिकी टैरिफ और बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले में शुक्रवार को भी संसद में हंगामा देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन ( SIR) मामले पर सदन में चर्चा हो, जबकि सरकार का कहना है कि ये मामला चुनाव आयोग से जुड़ा हुआ है इसलिए इस पर चर्चा नहीं हो सकती है।
लेकिन विपक्ष अपनी जिद पर अड़ा हुआ है, आपको बता दें ति भारत पर अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ आज से लागू होने वाले थे लेकिन इसे अब 1 सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।

आपको बता दें कि अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर गुरुवार को दोनों सदनों में काफी हंगामा दिखा। विपक्ष ने जमकर सरकार को घेरा, हालांकि राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में बताया, उन्होंने कहा कि 'US से आयात पर 10-15 प्रतिशत टैरिफ की बात हुई थी।'
'राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे'
'दोनों पक्षों की 4 दौर की बातचीत हुई है, सरकार स्थिति का जायजा ले रही है और सभी हितधारकों से फीडबैक लिया जा रहा है। हम अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे, राष्ट्रहित में ही कदम उठाए जाएंगे।'
'मोदी मेरे दोस्त हैं, लेकिन मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं'
हालांकि इससे पहले इस मुद्दे पर जमकर सरकार को घेरा। समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि 'मोदी मेरे दोस्त हैं, लेकिन मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं। दुनिया भर के अन्य देशों के साथ ट्रंप का व्यवहार ऐसा है मानो वह 'राजा' हों और बाकी उनकी 'प्रजा'। देश को इस बार में फिर से सोचना होगा।'
संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा (Parliament Session)
मालूम हो कि संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। स्वतंत्रता दिवस कारण 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी। 12 अगस्त के बाद सीधे 18 अगस्त को संसद के दोनों सदनों में काम होगा।
क्या है वोटर वेरिफिकेशन?
वोटर वेरिफिकेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से मतदाता यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज है या नहीं। इस प्रक्रिया में नाम, पता, फोटो, लिंग, जन्मतिथि आदि विवरणों की पुष्टि की जाती है। यदि कोई गलती होती है तो मतदाता इसे सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार में वोटर वेरिफिकेशन का उद्देश्य (Parliament Session)
- मतदाता सूची को Update रखना।
- फर्जी या दोहरे नाम हटाना।
- नए योग्य मतदाताओं को शामिल करना।
- पुराने या मृत लोगों के नाम हटाना।
- मतदाता पहचान पत्र (EPIC) में सुधार करना।
कैसे करें वोटर वेरिफिकेशन?
- ऑनलाइन प्रक्रिया (NVSP Portal या Voter Helpline App से):
- www.nvsp.in पर जाएं।
- Search in Electoral Roll विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना नाम, जन्मतिथि, जिला आदि जानकारी भरें।
- यदि विवरण सही है तो पुष्टि करें, अगर कोई गलती है तो Correction in Entries पर क्लिक करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म जमा करें।
ऑफलाइन प्रक्रिया:
- नजदीकी बीएलओ (Booth Level Officer) से संपर्क करें।
- फॉर्म 6 (नया नाम जोड़ने के लिए), फॉर्म 8 (संशोधन के लिए) या फॉर्म 7 (नाम हटाने के लिए) भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट फोटो आदि संलग्न करें।
जरूरी दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र आदि)
- पते का प्रमाण (बिजली बिल, पानी बिल, बैंक पासबुक)
- पासपोर्ट साइज फोटो












Click it and Unblock the Notifications