Sansad Mein Aaj Kya Hua: विपक्ष का प्रोटेस्ट मार्च, लोकसभा में पेश हुआ नया इनकम टैक्स बिल और दो खेल विधेयक

Sansad Mein Aaj Kya Hua: संसद के दोनों सदनों में सोमवार को भी वोटों के हेर-फेर और बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया। इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च भी निकाला। दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे की वजह से कई बार कार्यवाही स्थगित भी करनी पड़ी। हालांकि, भारी शोर-शराबे और गतिरोध के बावजूद लोकसभा में इनकम टैक्स बिल 2025 और खेल से जुड़े दो विधेयक पेश करने का काम पूरा हुआ है।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई, लेकिन हंगामे की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा। दोपहर दो बजे लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई और इनकम टैक्स संशोधन बिल पेश किया गया। राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक पर विचार और पारित होने के लिए पेश किया गया।

Sansad Mein Aaj Kya Hua

Sansad Mein Aaj Kya Hua: हंगामे के बीच अहम बिल पेश

⦁ सोमवार को लोकसभा ने संक्षिप्त चर्चा के बाद दो खेल विधेयक पारित कर दिए। लोकसभा में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक पेश और पारित किया गया।

⦁ लोकसभा में इनकम टैक्स संशोधन बिल भी पेश किया गया। हालांकि, विपक्षी सांसदों के भारी विरोध की वजह से सदन की कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा भी हंगामे की वजह से दिन भर स्थगित होती रही। हालांकि, गोवा में अनुसूचित जाति आरक्षण विधेयक संसद से पास कराया गया।

यह भी पढ़ें: 'चुनाव आयोग जानता है उसका डेटा फटेगा इसलिए', चुनाव आयोग के नोटिस पर राहुल गांधी ने किया एक और बड़ा दावा

Bihar SIR पर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल चुनाव में वोटों की धांधली का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार को इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से लेकर चुनाव आयोग तक मार्च किया। सांसदों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे। प्रियंका गांधी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे।

यह भी पढ़ें: 'बिहार में एक एड्रेस पर 3 लाख वोटर्स', तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, SIR प्रक्रिया को बताया मजाक

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार की तानाशाही देश देख रहा है। विपक्ष संसद में नहीं है और ये बिल पास करा रहे हैं। यह लोकतंत्र और संविधान की हत्या है। वोटों की धांधली के हमने जो सबूत दिए हैं, चुनाव आयोग को उस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन पर कहा कि सरकार चाहती है कि सदन में चर्चा हो, संसद सुचारू रूप से चले। यह विपक्षी दलों को सोचना चाहिए कि वह चर्चा क्यों नहीं चाहते हैं। उनकी कोशिश है किसी भी तरह से सदन की कार्यवाही को बाधित किया जाए।

यह भी पढ़ें: SIR पर प्रदर्शन कर रहे Akhilesh Yadav को पुलिस ने रोका, तो बैरिकेड्स फांदकर धरने पर बैठ गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+