Parliament: संसद की सीढ़ियों पर सुरेश, केसी वेणुगोपाल से मिले गिरिराज सिंह, लगाया गले, देखें Video
Parliament House: राजनीति में धुर विरोध जब आपस में मिलते हैं भारत को संस्कृति की असली झलक देखने को मिलती है। लोकतंत्र में मुद्दों और विचारधारओं के बीच हमेशा से द्वंद रहा है। राजनीतिक दलों के गठन की यही मूल वजह भी है। लेकिन राजनेता अगर सार्वजनिक जीवन में जब राजनेता व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों से हटकर मुद्दों की बात करते हैं, तो राजनीति का स्तर उच्चतम होता है। नई लोकसभा के पहले सत्र में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जो भारतीय राजनीति की खूबसूरती का प्रदर्शित करता है।
18वीं लोकसभा के पहले सत्र में सदन की कार्यवाही के बाद सीढ़ीयों पर जो नजारा दिखा वो शायद अब बहुत कम देखने को मिलता है, जब गिरिराज सिंह ने अपने धुर विरोधी पार्टी के दिग्गज नेता को गले लगाया।

यहां देखें वीडियो-
दरअसल, 18वीं लोकसभा का पहले सत्र में सोमवार को दोपहर बाद कार्यवाही स्थगित होने के बाद कई नेताओं ने एक दूसरे मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद केसी वेणुगोपाल और के सुरेश सीढ़ियों पर खड़े होकर कुछ बातें कर रहे थे। तभी पीछे से केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी के फायरब्रांड सांसद गिरिराज सिंह पीछे से ही केसी वेणुगापाल के कंधे पर थपकी देते देखे। तभी केसी वेणुगोपाल उन्हें देखते हैं और मुस्कुराने लगे।
Recommended Video
बता दें कि गिरिराज सिंह मुखर होकर कांग्रेस को निशाने पर लेते रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में गिरिराज सिंह की छवि एक ऐसे नेता के रूप माने जाते हैं, जो कांग्रेस को अक्सर घेरते रहते हैं। ऐसे में गिरिराज सिंह का केसी वेणुगोपाल से संसद भवन में इतने भाव से मिलना किसी अजी संयोग से कम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications