18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज, विपक्ष ने तैयार की खास रणनीति, क्यों सभी सांसद एक साथ करेंगे सदन में प्रवेश?

First session of 18th Lok Sabha: संसद का सत्र आज से शुरू हो रहा है। बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन के बाद ये पहला संसद सत्र है। लोकसभा सत्र की शुरुआत सोमवार, 24 जून से हो रही है जबकि राज्यसभा सत्र की शुरुआत गुरुवार, 27 जून से होनी है।

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत के साथ विपक्ष कई मोर्चों पर एनडीए सरकार को चुनौती देने के लिए कमर कस रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला सत्र है, जिसमें नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे, इसके बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और 27 जून को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन होगा।

Parliament First session of 18th Lok Sabha

I.N.D.I.A. ब्लॉक सांसद एक साथ करेंगे लोकसभा में प्रवेश

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, एकता के प्रतीक के रूप में, सभी I.N.D.I.A. ब्लॉक सांसद एक साथ लोकसभा में प्रवेश करेंगे। वे वहीं एकत्र होंगे जहां पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी थी। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि सांसद अपने साथ संविधान की एक प्रति भी ले कर जा सकते हैं।

भर्तृहरि महताब की नियुक्ति पर जताई आपत्ति

विपक्ष ने भर्तृहरि महताब की नियुक्ति की आलोचना करते हुए दावा किया है कि आठ बार के लोकसभा सांसद कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश को सरकार ने नजरअंदाज कर दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नियुक्ति का बचाव करते हुए कहा कि महताब के पास लोकसभा सदस्य के रूप में सात निर्बाध कार्यकाल हैं, जो उन्हें इस पद के लिए योग्य बनाता है। हालांकि, विपक्ष ने सरकार पर परंपराओं का उल्लंघन करने और सुरेश की वरिष्ठता की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

विपक्ष ने की इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

विपक्ष कई विवादास्पद मुद्दों, विशेष रूप से एनईईटी-यूजी और नेट परीक्षाओं में पेपर लीक, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों को संबोधित करने के लिए तैयार है। कांग्रेस पहले से ही हमलावर है, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी भाजपा और आरएसएस के "कुटिल हितों" की सेवा कर रही है।

विवाद के जवाब में, सरकार ने एनटीए प्रमुख को हटा दिया है और परीक्षा सुधारों की सिफारिश करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति की स्थापना की है।

ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक को दी सलाह

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी का कहना है कि I.N.D.I.A. ब्लॉक के सांसदों को संसद सत्र के पहले दिन से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर हमला तेज करना होगा, बजाए इसके की वो इंतजार करें और एनडीए सरकार को अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगाने का समय दें।

18वें लोकसभा सत्र की पहली बैठक

18वीं लोकसभा की पहली बैठक की कार्यवाही सदस्यों के मौन रखने के साथ शुरू होगी। इसके बाद लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह निचले सदन के लिए चुने गए सदस्यों की सूची सदन के पटल पर रखेंगे। भर्तृहरि महताब लोकसभा के नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए बुलाएंगे।

पीएम के शपथ के बाद प्रोटेम स्पीकर 26 जून को स्पीकर के चुनाव तक सदन की कार्यवाही चलाने में सहायता के लिए राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अध्यक्षों के पैनल को शपथ दिलाएगा। अध्यक्षों के पैनल के बाद, प्रोटेम स्पीकर मंत्रिपरिषद को लोकसभा सदस्यों के रूप में शपथ दिलाएगा। राज्यों के सदस्य अगले दो दिनों में वर्णानुक्रम के अनुसार शपथ लेंगे या प्रतिज्ञान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+