Parliament Budget Session: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 15 मार्च तक के लिए स्थगित
कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए संसद के बजट सत्र में शिफ्ट के मुताबिक कार्यवाही चलेगी...
नई दिल्ली। संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आगाज हो गया है। पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की लगातार बढ़ रही कीमतों और कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 100 से भी ज्यादा दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए बजट सत्र के दूसरे चरण में भी हंगामा देखने को मिल रहा है। विपक्ष के हंगामे पर राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू नाराज भी हो गए और कहा कि वो सत्र के पहले ही दिन सदस्यों पर कोई सख्त एक्शन नहीं लेना चाहते। पढ़िए, संसद के बजट सत्र का लाइव अपडेट।

लाइव ब्लॉग
LIVE Feed
विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच मध्यस्थता कानून पर चर्चा शुरू कराने को लेकर कांग्रेस के सांसद आनंद शर्मा भड़क गए. उन्होंने कहा कि सदन की परंपरा रही है कि जब तक सदन के समक्ष उपस्थित किसी विषय का समाधान नहीं निकल आता तब तक किसी और सरकारी कामकाज को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता. इस तरह के विषय उठाना विपक्ष का अधिकार है.
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications