Parliament Budget Session Highlights: स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हंगामा, विदेश मंत्री ने दिया जवाब
Parliament Budget Session Highlights: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत काफी हंगामेदार रही है। सोमवार (9 मार्च) को दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने कई मुद्दों पर प्रदर्शन किया और हंगामे की वजह से बार-बार कार्यवाही बाधित होती रही। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए लाए स्थगन प्रस्ताव पर भी काफी हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों के इस प्रस्ताव की आलोचना करते हुए संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह संसदीय परंपरा की मर्यादा के खिलाफ है।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं दावा करके कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री मिडिल ईस्ट संकट और अमेरिका के साथ ट्रेड डील के सवालों का जवाब देने के लिए नहीं आएंगे। बीजेपी सांसदों ने भी विपक्षी दलों के हंगामे पर नाराजगी जताते हुए देश और संविधान का अपमान करार दिया।

Parliament Budget Session Highlights: विदेश मंत्री ने दिया जवाब
- मिडिल ईस्ट पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दोनों सदनों में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार लगातार दूसरे देशों से संपर्क में है।
- विदेश मंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और घर वापसी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच संवाद और कूटनीति को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
Congress का आरोप, चर्चा से भाग रही है सरकार
कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा से भागना चाहती है। कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने कहा, 'हम वेस्ट एशिया संकट और उससे पैदा हुए एनर्जी संकट पर थोड़ी देर की चर्चा चाहते थे। बयान जारी करने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि हम सरकार से कोई सवाल नहीं पूछ सकते। सरकार चर्चा से क्यों भाग रही है?'
Lok Sabha की कार्यवाही होती रही बाधित
भारी हंगामे की वजह से पहले लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी थी। सदन का कामकाज फिर से शुरू हुआ लेकिन विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। पीठासीन अधिकारी जब आसन पर आए तो टीएमसी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल नाराज हो गए और उन्होंने महुआ मोइत्रा पर नाराजगी भी जाहिर की। लगातार हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Sansad Mein Aaj Kya Hua: विपक्ष पर भड़के किरेन रिजिजू
संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों के हंगामे पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'विपक्ष को पता ही नहीं वो क्या करना चाहते हैं। मैंने आज तक इतना कंफ्यूज और गैर-जिम्मेदार विपक्ष नहीं देखा है। पहले विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ नोटिस दिया, लेकिन अब ये दूसरा नोटिस दे रहे हैं। दूसरा मोशन लाने का क्या मतलब है?' बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी हंगामे पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विपक्षी सांसदों की एक ही मंशा है कि किसी भी तरह सदन चलने न दिया जाए।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications