Parliament Budget Session Day 10 Highlights: अखिलेश यादव की जोरदार स्पीच, स्पीकर ओम बिरला सदन से रहे दूर
Parliament Budget Session Day 10 Highlights: संसद का बजट सत्र काफी हंगामेदार रहा है। विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के सांसदों ने भी जमकर वार और पलटवार किए हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बोले जाने से रोकने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर बीजेपी ही नहीं एनडीए के सांसदों ने विपक्ष पर हंगामा करने से लेकर पीएम मोदी पर हमला करने की साजिश रचने तक का आरोप लगाया। मंगलवार को हंगामे और शोर-शराबे के बीच दोनों सदनों में बजट पर चर्चा हुई।
संसद के बजट सत्र में चल रहे गतिरोध के बीच विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया गया है। समाजवादी पार्टी के सांसद और मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस डील को भारतीय हितों के खिलाफ बताया।

Parliament Budget Session Day 10: अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
लोकसभा में अखिलेश यादव ने बजट पर बोलते हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील सहित दूसरी डील पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने काफी आंकड़े गिनाए, उसी से मिलते-जुलते आंकड़े मेरे पास भी हैं। उन्होंने कहा, 'बजट आने के बाद पूरे देश में अमेरिका से डील को लेकर बात चल रही थी। बीजेपी ने दावे किए कि हमने दुनिया में कई देशों से फ्री ट्रेड डील कर ली है। उनसे जानना चाहूंगा कि कितने देश बचे हैं, जिनसे फ्री ट्रेड डील नहीं कर पाए हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि यह डील नहीं ढील है जो अमेरिका को फायदा पहुंचाने वाली है।
Budget Session Day 10 Highlights: सदन में नहीं आएंगे स्पीकर ओम बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मेरे खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही है। जब तक सदन में उन्हें हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा और निर्णय नहीं हो जाता, तब तक मैं सदन में उपस्थित नहीं रहूंगा। हालांकि, संसदीय नियमों के मुताबिक ऐसी बाध्यता नहीं है, लेकिन स्पीकर ने खुद यह फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे सत्ता पक्ष के लोग हों या विपक्ष के मैं फिलहाल प्रस्ताव पर फैसला होने तक सदन में नहीं आऊंगा।
माना जा रहा है कि अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर बजट सत्र के दूसरे भाग के पहले दिन यानी 9 मार्च को चर्चा होगी। इसके लिए पचास सांसदों से समर्थन में हाथ उठाने को कहा जाएगा। इसके बाद अध्यक्ष इस प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दे सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस के पास अपने 99 सांसद हैं और कई विपक्षी दलों ने भी सहमति दी है, तो प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है, लेकिन एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है।
विदेश मामलों पर संसद की स्थाई समिति की बैठक
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों पर संसद की स्थाई समिति की बैठक भी हुई है. विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री बैठक में प्रेजेंटेशन करने पहुंचे हैं. इस बैठक में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील, भारत यूरोपीय यूनियन के बीच FTA समझौता और भारत बांग्लादेश संबंधों पर चर्चा की गई।












Click it and Unblock the Notifications