भारत के K9 सैनिकों के हवाले पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा, जानिए कैसे करती है काम
Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से होगा और ये खेल 11 अगस्त तक चलेगा। पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत सहित दुनिया के करीब 10 हजार से भी ज्यादा एथलीट शामिल होंगे। वहीं, अब ओलंपिक खेल और एथलीट की सुरक्षा व्यवस्था पेरिस के सामने बड़ी चुनौती बन गया है।
ओलंपिक खेलों की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए भारत से सीआरपीएफ के एलीट डॉग स्क्वॉड K9 के 2 बेल्जियन मैलिनोइस जांबाज फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए है। खबर के मुताबिक, 5 वर्षीय वास्ट और 3 वर्षीय डेन्बी, अगले सप्ताह से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए सुरक्षा प्रदान करने वाली 10 सदस्यीय K9 टीम का हिस्सा होंगे।

5 वर्षीय वैस्ट और 3 वर्षीय डेनबी की तैनाती पेरिस ओलंपिक में अलग-अलग वेन्यू की सुरक्षा में होगी। आपको बता दें कि ओलंपिक में कुल 10 K-9 टीम सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। उनमें से दो टीमें पहली बार भारत से होंगी। इन टीमों का चेयन बेहद कड़े टेस्ट के बाद पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा के लिए किया गया है।
जानिए क्या है K9 टीम, कैसे करती है काम
सीआरपीएफ की K9 टीम एलीट डॉग स्क्वॉड है, जिसमें बेल्जियम शेफर्ड मैलिनोइस डॉग है। साथ ही, इस टीम में डॉग के संचालक सैनिक भी है। डॉग्स की K9 टीम में विस्फोटक, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों का पता लगाने की गजह की क्षमता है,जिसके चलते वह पेरिस ओलंपिक्स की सुरक्षा में अहम रोल अदा करेंगे। K9 डॉग स्क्वॉड सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ ओलंपिक में विभिन्न स्थलों पर गश्त भी करेंगे।
कड़े टेस्ट से गुजरे है दोनों डॉग्स
सीआरपीएफ ने अपने बयान में कहा कि भारत की ओर से 5 वर्षीय वैस्ट और 3 वर्षीय डेनबी को इस काम के लिए चुना गया है। पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा के लिए चुने गए दोनों डॉग्स सीआरपीएफ के डॉग ब्रीडिंग एंड ट्रेनिंग स्कूल में हुए कई कड़े टेस्ट से गुजरे है। उच्च प्रशिक्षित डॉग ओलंपिक में सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications