Saina: परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया 'साइना' का लुक लेकिन 'तिल' का बन गया ताड़
नई दिल्ली। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक 'साइना' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 26 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर और प्रोमो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है तो वहीं फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने मूवी से जुड़ी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो हुबहू साइना जैसी दिख रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा कि 'मैं लाइफ में अभिनेत्री के तौर पर ऐसा एक बार करने के लिए काफी उत्साहित हूं'।

परिणीति के 'तिल को लेकर ताड़' बना दिया
फोटो देखकर लगता है कि फिल्म के लिए परिणीति ने काफी वजन कम किया है। लेकिन ट्विटर ट्रोलर्स ने परिणीति के 'तिल को लेकर ताड़' बना दिया। दरअसल साइना जैसा दिखाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट मे परिणीति के चेहरे पर 'तिल' बनाया लेकिन ट्रोलर्स ने इसका मजाक बना दिया। कुछ लोगों ने लिखा है कि साइना के गाल का तिल काफी छोटा है लेकिन परिणीति के मेकअप आर्टिस्ट ने अपना कद बड़ा करने के लिए ये तिल बड़ा कर दिया।

लोगों ने उड़ाया 'तिल' का मजाक
कुछ मिलाकर सोशल मीडिया पर साइना, तिल और परिणीति की चर्चा छिड़ी हुई है। इस फिल्म को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया है, अमोल गुप्ते ने इसका डायरेक्शन किया है। इस फिल्म में डायरेक्टर अमोल गुप्ते हैं। फिल्म में साइना के कोच पुलेला गोपीचंद के किरदार में अभिनेता मानव कौल हैं तो परेश रावल भी फिल्म के अहम किरदार में है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं।

साइना के नाम पर 24 से ज्यादा इंटरनेशनल मेडल
मालूम हो कि हरियाणा में जन्मी और हैदराबाद में रहने वाली 31 साल की साइना नेहवाल भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साल 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली वो पहली भारतीय शटलर क्वीन हैं। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी साइना के नाम पर 24 से ज्यादा इंटरनेशनल मेडल हैं, जिनमें 11 सुपर सीरीज खिताब भी शामिल हैं, साल 2019 में साइना ने इंडोनेशिया मास्टर्स के वीमेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया था।

पदम भूषण सम्मान' से सम्मानित
तो वहीं साल 2016 में भारत के सर्वोच्च सम्मान में से एक 'पदम भूषण सम्मान' से उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है। 2009-2010 में खेल जगत का सबड़े बड़ा और प्रतिष्ठित पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल रत्न' पुरस्कार से भी वो नवाजी जा चुकी हैं, उन्होंने साल 2018 में बैडमिंटन स्टार पी कश्यप से शादी की थी।
-
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications