'Saina' के पोस्टर में फिल्म निर्माताओं से हुई इतनी बड़ी गलती, अब करना पड़ रहा ट्रोलिंग का सामना

मुंबई। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित फिल्म 'साइना' का पहला पोस्टर और रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, साइना नेहवाल की भूमिका निभा रही हैं। परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'साइना' को इस साल 26 मार्च को बड़े पर्दे पर रिजील किया जाएगा। रिलीज से पहले ही पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई है।

'साइना' का पहला पोस्टर हुआ ट्रोल

'साइना' का पहला पोस्टर हुआ ट्रोल

मंगलवार को खुद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर 'साइना' का पहला पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में एक शटल नजर आ रहा है और उसके फेदर में साइना लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, कुछ यूजर्स ने इसे ट्रोल भी किया है। कुछ लोगों ने पोस्टर में दिखाए गए बैडमिंटन सर्विस की पोजीशन पर सवाल उठाया है। लोगों का कहना है कि इस तरह से टेनिस में सर्विस की जाती है।

टेनिस और बैडमिंटन में अंतर

टेनिस और बैडमिंटन में अंतर

सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर में दिखाए गए हाथ की स्थिति पर यूजर्स ने दावा किया है कि यह सर्विस टेनिस की तरह दिखाई देती है न कि बैडमिंटन की। तो टेनिस और बैडमिंटन के बीच अंतर क्या है? इसका जवाब आज हम आपको बताने जा रहे हैं। बैडमिंटन के खेल में शटलकॉक को कभी भी हवा में ऊपर नहीं उछाला जाता है, जैसा कि 'साइना' के पहले पोस्टर में दिखाया गया है। बैडमिंटन के खेल नियमों के अनुसार खिलाड़ी को कमर के नीचे के शटल को हिट करना होता है।

निर्माताओं की समझ पर उठाए गए सवाल

निर्माताओं की समझ पर उठाए गए सवाल

जबकि टेनिस में बिल्कुल इसके विपरीत होता है। टेनिस में खिलाड़ी गेंद को हवा में उछालकर हिट करता है। पोस्टर में तकनीक गलत होने की वजह से अब टीम 'साइना' को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इतनी बड़ी गलती को नहीं समझ पाने के लिए फिल्म निर्माताओं को ट्रोल किया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है। इस फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से डेट को आगे बढ़ा दिया गया।

यह भी पढ़ें: 'अपनी ही कम्यूनिटी के लोगों से मिलती है नेगेटिविटी', हॉलीवुड में अपने अनुभव पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+