Pariksha Pe Charcha Assam: गुवाहाटी में सज गया मंच, लाइव प्रसारण समेत किए गए ये सारे इंतजाम
Pariksha Pe Charcha Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टूडेंट्स से संवाद कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा 2026' (PPC 2026) के लिए असम सरकार की ओर से खास तैयारी की गई है। शुक्रवार, 6 फरवरी को आयोजित होने वाला कार्यक्रम पहली बार मल्टी सिटी फॉर्मेट में हो रहा है। अब तक यह कार्यक्रम दिल्ली में ही होता था। देश के पांच प्रमुख स्थानों में गुवाहाटी को पूर्वोत्तर भारत का मुख्य केंद्र बनाया गया है। यहां से असम सहित पूरे नॉर्थ-ईस्ट के छात्र, शिक्षक और अभिभावक इस संवाद से सीधे जुड़ेंगे।
असम सरकार और शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं। राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे कक्षा 6 और उससे ऊपर के स्टूडेंट्स के लिए सुबह 10 बजे से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

Pariksha Pe Charcha Assam: स्कूलों में खास इंतजाम
- स्कूलों में प्रोजेक्टर, स्मार्ट बोर्ड और इंटरनेट कनेक्टिविटी के इंतजाम का निर्देश दिया गया है, ताकि बच्चे पीएम के कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।
- मुख्य कार्यक्रम से पहले असम के विभिन्न जिलों में कई रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गई हैं। 'स्वदेशी संकल्प दौड़', पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन और क्विज जैसे आयोजनों में हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
- असम के सीएम ने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, परीक्षा के तनाव को कम करना और सकारात्मक सोच विकसित करना है।
Pariksha Pe Charcha के जरिए पीएम करते हैं छात्रों से बात
'परीक्षा पे चर्चा' का मकसद विद्यार्थियों को परीक्षा के डर से बाहर निकालकर उन्हें जीवन को उत्सव की तरह जीने की प्रेरणा देना है। प्रधानमंत्री सीधे छात्रों के सवालों का जवाब देते हैं और समय प्रबंधन, एकाग्रता, डिजिटल डिटॉक्स, परिवार के सहयोग जैसे विषयों पर मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षक और अभिभावक भी इस संवाद का हिस्सा बनते हैं।
Pariksha Pe Charcha कहां देखें लाइव?
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आज सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री के आधिकारिक YouTube चैनल, DD News, DD National और MyGov पोर्टल पर देखा जा सकता है। असम के शिक्षा विभाग ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लिंक साझा किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications