Pariksha Pe Charcha 2020: पीएम मोदी करेंगे 'परीक्षा पर चर्चा', जानेंगे छात्रों के मन की बात
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज छात्रों के साथ 'परीक्षा पर चर्चा' करने वाले हैं, इसमें छात्र, शिक्षक, अभिभावक हिस्सा लेंगे, परीक्षा पर चर्चा सुबह 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम में होगी, इस कार्यक्रम में इस बार खास तौर पर दिव्यांग छात्रों को प्रधानमंत्री से अपने मन की बात कहने और सवाल पूछने का मौका मिलेगा, आज के कार्यक्रम की खास बात ये है कि छात्र अपना सवाल आज सीधे पीएम मोदी से पूछ सकते हैं।

गौरतलब है कि परीक्षा पर चर्चा का यह तीसरा संस्करण है, जिसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना है, पीएम ने इस चर्चा की शुरुआत 2018 में की थी, किसी भी देश में स्कूली बच्चों के साथ प्रधानमंत्री के इस तरह के संवाद का यह पहला मामला है।
दिव्यांग छात्र कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साहित
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस कार्यक्रम के बारे में कहा कि दिव्यांग छात्रों ने इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ज्यादा रुचि ली है, दिव्यांग छात्र सीधे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं और ये छात्र प्रधानमंत्री के साथ सीधा संवाद करेंगे। मालूम हो कि आज 'परीक्षा पर चर्चा' में बिहार के अलग अलग स्कूल के 64 छात्र शामिल होने वाले हैं, बिहार से दिल्ली पहुंचे सभी बच्चों को राष्ट्रीय बाल भवन में ठहराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications