सड़क हादसे में मां-बाप की मौत, मां की गोद में महफूज रही 5 महीने की मासूम बच्ची
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के नेशनल-30 में बेरा मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। लेकिन मां की गोद में बैठी पांच महीने की बेटी को खरोंच तक नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आमने-सामने से आ रही बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हुई जिसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दरअसल बीरमपुरा निवासी पीताम्बर साहू अपनी पत्नी को उसके माइके उमरिया गांव छोड़ने जा रहा था। तभी नेशनल हाइवे 30 में बेरा मोड़ के पास दो बाइक की भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोर से थी कि मौके पर ही पीतांबर व उसकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं उसकी 4 साल की बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में बाकी दो लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
इस हादसे को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए। किसी को भरोसा ही नहीं हो रही है कि ये हादसा इतना खतरनाक होगा। चार महीने की बेटी जिसके मां-वाप चल बसे हैं। इस नन्ही सी जान के बचने पर सबको खुशी है तो वहीं कई लोग ये सोच में पड़ गए कि अब इस मां की चार महीने की बेटी का पालन कैसे होगा। फिलहाल पुलिस इस दुधमुंही बच्ची के परिजनों से संपर्क कर रही है।
ये भी पढ़ें- घर में कैद किए गए अखिलेश यादव के करीबी नेता, खुलेआम मिली मारने की धमकी












Click it and Unblock the Notifications