आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे को परम विशिष्ट सेवा पदक

नई दिल्ली, 10 मई: भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को मंगलवार को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे को पदक दिया गया। हाल ही में 30 अप्रैल को जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के स्थान पर उन्होंने 29वें आर्मी चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

Army Chief General Manoj Pande

जनरल मनोज पांडे पहले ऐसे आर्मी चीफ हैं, जो सेना की कोर ऑफ इंजीनियर्स के अधिकारी हैं। इससे पहले वो अति-विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल जैसे सम्मान पा चुके हैं।

इसके अलावा कैप्टन आशुतोष कुमार (18 मद्रास), नायब सूबेदार श्रीजीत एम (17 मद्रास) हवलदार अनिल तोमर (44 आरआर), पिंकू कुमार (34 आरआर), काशीराय बम्मनल्ली (44 आरआर) और सिपाही जसवंत रेड्डी (17 मद्रास) को उनके वीरता के कार्यों के लिए आज राष्ट्रपति भवन में शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।

परम विशिष्ट सेवा मेडल

आपको बता दें कि इस पुरस्कार का गठन 1960 में किया गया था। यह शांति काल की सेवाओं के लिए दिया जाता है। यह सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक के बराबर है। यह पद्म भूषण से नीचे और महावीर चक्र से ऊपर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+